hamburger icon
A
Read in English

मानसून में बार-बार होता है सिरदर्द तो चाय में मिलाएं ये 5 हर्ब्स, चाय पीते ही मिलेगा आराम

माइग्रेन और सिरदर्द जैसी समस्याएं मौसम बदलने के साथ बढ़ सकती हैं। पेनकिलर दवाइयां खाने से इन समस्याओं से आराम नहीं मिलता बल्कि, ऐसे में आपको कुछ स्थायी और असरदार इलाज की जरूरत होती है। यहां पढ़ें कुछ ऐसे ही घरेलू उपायों के बारे में जो सिरदर्द की समस्या से आराम दिलाते हैं।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Published : September 6, 2025, 8:12 PM

मानसून में बार-बार होता है सिरदर्द तो चाय में मिलाएं ये 5 हर्ब्स, चाय पीते ही मिलेगा आराम photo icon1/6

ये हर्बल चाय पीते ही मिलेगा सिरदर्द से आराम

सिरदर्द यूं तो एक कॉमन हेल्थ प्रॉब्लम है लेकिन, मानसून में जब तापमान में बदलाव आता है और मौसम बदलता है तो हवा में नमी, गर्मी, उमस और बार-बार गर्मी-सर्दी लगने जैसे कारणों से माइग्रेन जैसी समस्याएं बढ़ जाती हैं। वहीं, स्ट्रेस, देर तक कम्प्यूटर या मोबाइल देखने जैसे कारणों से भी लोगों को इस तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। अगर आप भी बार-बार होनेवाले सिरदर्द से परेशान हैं तो आप अपनी लाइफस्टाइल और डाइट में कुछ बदला कर सकते हैं। इसी तरह रोजमर्रा की चाय में भी बदलाव करें। जैसे आप कुछ नेचुरल इंग्रीडिएंट्स से तैयार हर्बल टी पी सकते हैं। कुछ ऐसी ही हेल्दी चाय के बारे में पढ़ें यहां।

मानसून में बार-बार होता है सिरदर्द तो चाय में मिलाएं ये 5 हर्ब्स, चाय पीते ही मिलेगा आराम photo icon2/6

अदरक की चाय

अदरक पाचन शक्ति बढ़ाता है जिससे पेट की गैस और ब्लोटिंग जैसी समस्याएं कम होती हैं। वहीं, अदरक में एंटी इंफ्लामेटरी गुण भी पाए जाते हैं जो सिरदर्द जैसी समस्याओं से आराम दिलाते हैं। (Ginger Tea benefits)  Also Read - सुबह उठते ही क्यों होता है सिरदर्द? हो सकते हैं ये 7 कारण

मानसून में बार-बार होता है सिरदर्द तो चाय में मिलाएं ये 5 हर्ब्स, चाय पीते ही मिलेगा आराम photo icon3/6

अजवाइन की चाय

पाचक गुणों से भरपूर अजवाइन की चाय (Carom Seed Tea) या अजवाइन का काढ़ा पीने से भी सिरदर्द कम होता है। अजवाइन में थाइमोल पाया जाता है जो कि एक प्रकार का नेचुरल पेन किलर है। यह सिरदर्द की समस्या से आराम दिलाता है।

मानसून में बार-बार होता है सिरदर्द तो चाय में मिलाएं ये 5 हर्ब्स, चाय पीते ही मिलेगा आराम photo icon4/6

पुदीने की चाय

पिपरमिंट टी (Peppermint Tea) या पुदीना की चाय स्ट्रेस कम करती है। पुदीने में मौजूद मेंथोल तनाव और थकान दूर करता है जिससे, सिरदर्द से आराम मिलता है।  Also Read - धूप में जाते ही होने लगता है सिरदर्द तो आज ही अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय, मिलेगा आराम

मानसून में बार-बार होता है सिरदर्द तो चाय में मिलाएं ये 5 हर्ब्स, चाय पीते ही मिलेगा आराम photo icon5/6

कैमोमाइल टी

स्ट्रेस को कम करने और मन को शांत करने का काम करती है कैमोमाइल टी। इसीलिए, आप जब बरसात में थकान और स्ट्रेस की वजह से सिरदर्द महसूस करें तो कैमोमाइल की चाय (Chamomile Tea) पी सकते हैं।

मानसून में बार-बार होता है सिरदर्द तो चाय में मिलाएं ये 5 हर्ब्स, चाय पीते ही मिलेगा आराम photo icon6/6

सिरदर्द से बचने के लिए करें ये काम

नींद की कमी से भी सिर में दर्द होता है। वहीं, शरीर में पानी की कमी से भी सिरदर्द बढ़ सकता है। इसीलिए रात में जागने से बचें और पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं। Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।  Also Read - सिरदर्द से राहत दिला सकते हैं ये 5 घरेलू उपाय, इस तरह इस्तेमाल करने से मिलेगा फायदा