Diabetes Diet: डायबिटीज रोगी हल्दी दूध में मिलाकर पिएं ये 4 चीजें, कभी नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर लेवल

Haldi Benefits for Diabetes: हल्दी वाला दूध पीने के कई फायदे होते हैं। डायबिटीज के मरीज हल्दी दूध में जब कुछ खास चीजें मिलाकर पिएंगे, तो उनका शुगर लेवल कंट्रोल में रह सकता है। जानें, किन चीजों को हल्दी दूध में मिलाकर पीने से फायदा हो सकता है.....

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated: May 16, 2021, 10:01 AM

Diabetes Diet: डायबिटीज रोगी हल्दी दूध में मिलाकर पिएं ये 4 चीजें, कभी नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर लेवल photo icon1/5

डायबिटीज में हल्दी दूध पीने के फायदे

Haldi Benefits for Diabetes: हल्दी ना सिर्फ कई रोगों से बचाती है, बल्कि इसका त्वचा को खूबसूरत बनाने के लिए भी वर्षों से इस्तेमाल किया जाता है। हल्दी में मौजूद करक्यूमिन तत्व में कई ऐसे गुण होते हैं, जो शरीर को संक्रमण, बैक्टीरियल इंफेक्शन से बचाते हैं। आयुर्वेद में हल्दी का इस्तेमाल वर्षों से किया जाता रहा है। चोट, घाव, सूजन आदि पर हल्दी का लेप लगाकर ठीक करने की कोशिश आज भी लोग करते हैं। हल्दी में कई औषधीय गुण मौजूद होते हैं। हल्दी कई रोगों के होने की संभावना कम करती है। खासकर, हल्दी का सेवन डायबिटीज रोगियों (Diabetes patients) के लिए भी बहुत फायदेमंद (Turmeric for Diabetes patients) होती है। वैसे, इसकी तासीर गर्म होती है, इसलिए गर्मी के मौसम में सीमित मात्रा में ही इसका सेवन करें वरना नुकसान भी हो सकता है। कोरोना काल में इम्यूनिटी को मजबूत करने के लिए भी हल्दी (Haldi benefits) एक बेस्ट औषधी है। डायबिटीज को ठीक तो नहीं किया जा सकता है, लेकिन इसे खानपान और जीवनशैली में बदलाव लाकर आप कंट्रोल में रख (Diabetes me haldi ke fayde) सकते हैं। हल्दी में कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं जैसे आयरन, फाइबर, विटामिन सी, एंटीबैक्टीरियल, एंटीऑक्सी़डेंट्स आदि, जो सेहत को कई तरह से लाभ पहुंचाते हैं। हल्दी का सेवन आप कुछ इस प्रकार करके डायबिटीज में शुगर लेवल को कंट्रोल (How to use turmeric to control sugar level) में रख सकते हैं...

Diabetes Diet: डायबिटीज रोगी हल्दी दूध में मिलाकर पिएं ये 4 चीजें, कभी नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर लेवल photo icon2/5

शुगर कंट्रोल करे हल्दी-अदरक वाला दूध

हल्दी, अदरक का सेवन कई रोगों से बचाता है। खासकर, खांसी, जुकाम, गले में खराश, बुखार इन समस्याओं में अदरक और हल्दी का सेवन तुरंत लाभ देता है। कुछ लोग काढ़ा में भी हल्दी, अदरक का इस्तेमाल करते हैं, तो कुछ अदरक वाली चाय पीकर इन समस्याओं को दूर करने की कोशिश करते हैं। यदि आप शुगर लेवल को नहीं बढ़ने देना चाहते हैं, तो दूध में अदरक और हल्दी डालें। इसे 5 मिनट तक उबलने दें। इस दूध को गर्म पिएं। डायबिटीज के साथ कई अन्य शारीरिक समस्याओं से भी बचाव होगा।  Also Read - CRISPR से थैलेसीमिया का इलाज: अब “खून चढ़ाने” से मिलेगी आजादी? जानें क्या कहती है स्टडी

Diabetes Diet: डायबिटीज रोगी हल्दी दूध में मिलाकर पिएं ये 4 चीजें, कभी नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर लेवल photo icon3/5

डायबिटीज रोगी हल्दी दूध में मिलाएं काली मिर्च पाउडर

कोरोना काल में एक्सपर्ट्स ने इम्यूनिटी को बढ़ाने के साथ ही सर्दी-जुकाम, खांसी, गले में खराश या अन्य इंफेक्शन से बचने के लिए हल्दी वाला दूध पीने की सलाह देते हैं। पर क्या आपको पता है कि डायबिटीज को भी कंट्रोल करता है हल्दी वाला दूध पीना? यदि आप शुगर लेवल को कंट्रोल में रखना चाहते हैं, तो एक गिलास दूध में आधा चम्मच कच्ची हल्दी और काली मिर्च पाउडर को डालकर पकाएं। इसे पीने से डायबिटीज की समस्या कंट्रोल में रहेगी।

Diabetes Diet: डायबिटीज रोगी हल्दी दूध में मिलाकर पिएं ये 4 चीजें, कभी नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर लेवल photo icon4/5

शुगर लेवल कंट्रोल करे हल्दी-आंवला दूध

आंवले को कच्चा खाएं, मुरब्बा बनाकर खाएं या फिर इसका जूस पिएं, हर तरह से यह शरीर को फायदा ही पहुंचाता है। इसमें विटामिन सी प्रचुर मात्रा में होता है, जो इम्यूनिटी को भी बूस्ट करता है। इससे शरीर में कोलेस्ट्रॉल लेवल नहीं बढ़ता है। आंवला और हल्दी पाउडर को दूध में मिलाकर पीने से भी आप डायबिटीज को बढ़ने से रोक सकते हैं। मार्केट में आंवले का जूस भी मिलता है, जिसे आप हल्दी दूध में एक चम्मच डाल सकते हैं।  Also Read - क्या आयुर्वेद की मदद से डिप्रेशन और एंग्जायटी जैसी समस्याओं को जड़ से खत्म किया जा सकता है?

Diabetes Diet: डायबिटीज रोगी हल्दी दूध में मिलाकर पिएं ये 4 चीजें, कभी नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर लेवल photo icon5/5

डायबिटीज में पिएं दूध में दालचीनी, हल्दी डालकर

आप नियमित रूप से हल्दी वाला दूध (Haldi doodh ke fayde) पीते हैं, तो आज से उसमें दालचीनी पाउडर भी मिलाकर पिएं। एक गिलास दूध में आधा चम्मच हल्दी और आधा छोटा चम्मच दालचीनी पाउडर मिलाकर पकाएं। इसे आप नाश्ते के समय पी सकते हैं। शरीर में शुगर लेवल हाई नहीं होगा।

The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source