शरीर में विटामिन बी12 की कमी होने पर क्या होता है?
Sensation in hand and feet-कभी-कभार सोकर उठने के बाद हाथों-पैरों में तेज झनझनाहट (Tingling in hand and feet in morning) महसूस होती है। यह झनझनाहट कुछ देर बाद ठीक हो जाती है। लेकिन जब आपको बार-बार हाथों-पैरों में झुनझुनी (Haantho-pairor mein jhunjhuni hone ke karan) महसूस हो रही हो तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। दरअसल, हाथों-पैरों में झनझनाहट होने के कुछ गम्भीर कारण भी हो सकते हैं। जैसे शरीर में विटामिन बी12 की कमी (Vitamin B12 deficiency symptoms) होने के बाद हाथों-पैरों में झनझनाहट महसूस होती है। शरीर को शक्ति देने के साथ-साथ शरीर को ठीक तरीके से काम करने में मदद करने का काम करता है विटामिन बी12। इसीलिए, जब शरीर में विटामिन बी12 कम होने लगता है (Signs of vitamin B12 deficiency ) तो इससे स्किन और शरीर में कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं। यहां पढ़ें विटामिन बी12 की कमी के अन्य लक्षण। साथ ही जानें विटामिन बी12 के लिए किन फूड्स का सेवन करना चाहिए।