ग्रीन टी के साइड-इफेक्ट्स
Who should not drink Green tea: वेट लॉस की बात आती है तो सबसे पहले ग्रीन टी याद आती है क्योंकि बीते कुछ वर्षो में ग्रीन टी को वेट लॉस ड्रिंक के तौर पर खूब पसंद किया है। दुनियाभर में अलग-अलग फ्लेवर्स की ग्रीन टी लोगों के लए उपलब्ध करायी गयी है और लोग इनका सेवन भी कर रहे हैं। कुछ स्टडीज के अनुसार, ग्रीन टी पीने से शरीर का मेटाबॉलिज्म बढ़ता है और लोगों की स्किन, इम्यून सिस्टम और डाइजेस्टिव सिस्टम को भी इससे फायदा पहुंचता है।