हरी मटर खाने के नुकसान
Side effects of eating green peas: विंटर सीजन की सब्ज़ियों की बात की जाए तो सबसे पहले दिमाग में जो नाम आते हैं उनमें हरी मटर भी प्रमुख है। सर्दियों के मौसम में हरी मटर (green peas) से बने परांठे, चाट और विभिन्न प्रकार की सब्ज़ियां ना केवल थाली की रौनक बढ़ाती हैं बल्कि, इस सब्ज़ी के सेवन शरीर का भी पोषण होता है। हरी मटर में विटामिन के, विटामिन सी (Vitamin C), डाइटरी फाइबर, प्रोटीन और विभिन्न प्रकार के माइक्रोन्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं। हरी मटर के दानों में एंटीऑक्सीडेंट्स (Antioxidants) की भी मात्रा अधिक होती है जो इम्यून सिस्टम को भी स्ट्रॉन्ग बनाते हैं। लेकिन, अगर आप सर्दियों में रोज और दिन में कई बार हरी मटर का सेवन करते हैं तो आपको ऐसा करने से बचना चाहिए। क्योंकि, अधिक मात्रा में मटर का सेवन करने से स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है। यहां पढ़ें हरी मटर खाने से होने वाले नुकसान के बारे में। (Side effects of eating green peas in hindi)