इन 5 बड़ी बीमारियों में भी फायदेमंद है 'बकरी का दूध'
Goat milk Benefits : डेंगू का सीजन चल रहा है और जब बात डेंगू के उपचार की होती है तो बकरी का दूध (Goat milk Benefits in hindi) सबसे फायदेमंद माना जाता है। बकरी का दूध न सिर्फ प्लेटलेट्स काउंट बढ़ाने में मदद करता है बल्कि आपके पाचन को भी बेहतर बनाने का काम करता है। बकरी का दूध कैरोटीन को विटामिन ए में बदलने का भी काम करता है, जिससे आपके शरीर में रेड ब्लड सेल्स को बनाने में मदद मिलती है। बात करें बकरी के दूध में मौजूद पोषक तत्वों की तो एक कप बकरी के दूध में 170 कैलोरी होती है साथ ही 9 ग्राम प्रोटीन, 10 ग्राम फैट, 11 ग्राम कार्बोहाइड्रेट, 11 ग्राम शुगर और 25 मिलीग्राम कोलेस्ट्रॉल होता है, जो आपके संपूर्ण शरीर को लाभ पहुंचाने का काम करता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बकरी का दूध सिर्फ डेंगू में नहीं बल्कि और कौन सी बीमारियों में पिया जा सकता है। अगर आप इस बात को नहीं जानते हैं तो आपके लिए ये लेख बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। आइए जानते हैं बकरी का दूध और कौन सी बीमारियों (in which diseases Goat milk is Beneficial)में फायदेमंद हो सकता है।