लहसुन ब्रेस्ट कैंसर होने की संभावनाओं को करे कम, महिलाएं खाएंगी लहसुन तो होंगे ये 4 फायदे

लहसुन खाने के फायदे कई होते हैं, लेकिन क्या आप जानती हैं कि महिलाओं के लिए भी लहसुन का सेवन काफी फायदेमंद हो सकता है?

Written by Anshumala | Published : August 19, 2021 4:46 PM IST

1/5

महिलाओं के लिए लहसुन के फायदे

Garlic Benefits For Women in Hindi: लहसुन का ज्यादातर इस्तेमाल सब्जी या नॉनवेज बनाने के लिए किया जाता है। कुछ लोग इसे सुबह खाली पेट भी खाते हैं। भोजन का स्वाद बढ़ने के साथ ही सेहत को भी कई तरह से लाभ (Garlic Benefits) पहुंचाता है लहसुन। पुरुषों के लिए लहसुन खाना उनकी सेक्सुअल समस्याओं (Garlic Benefits for Men) को दूर करता है। शारीरिक कमजोरी दूर करता है, लेकिन क्या आप जानती हैं कि महिलाओं के लिए भी लहसुन (Lahsun ke fayde) का इस्तेमाल काफी फायदेमंद हो सकता है? वैसे, कुछ महिलाएं लहसुन बिल्कुल खाना पसंद नहीं करती हैं, क्योंकि इसका स्वाद कड़वा, तीखा और गंध भी अच्छी नहीं होती है। लहसुन को आप कई तरह से खा सकती हैं। कच्चा, भूनकर, सब्जी में डालकर, जूस के रूप में भी। लहसुन से होने वाले फायदे (mahilaon ko lahsun khane ke fayde) चौंकाने वाले होते हैं। जानें, महिलाओं के लिए लहसुन खाने के फायदे क्या-क्या होते हैं (Garlic benefits for women health)....

2/5

लहसुन में होते हैं कई पोषक तत्व

लहसुन में सेलेनियम, आयरन, कैल्शियम, मैंगनीज, विटामिन बी 1, बी 6, सी, मैंगनीज, कॉपर आदि मौजूद होते हैं। इसके अलावा, लहसुन एंटीफंगल, एंटीऑक्सीडेंट, एंटीबैक्टीरियल, एलिसिन कम्पाउंड भी होते हैं। प्रत्येक दिन आप लहसुन की एक-दो कली खाएंगी तो कई तरह की महिलाओं को होने वाली समस्याओं से बची रहेंगी।  Also Read - जोड़ों के दर्द से राहत पाने का एक स्मार्ट तरीका क्या हो सकता है और कब जरूरी हो जाती है सर्जरी?

3/5

लहसुन ब्रेस्ट कैंसर होने की संभावनाओं को करे कम

कैंसर एक जानलेवा बीमारी है, ये सभी जानते हैं। महिलाओं में मुख्य रूप से ब्रेस्ट कैंसर और सर्विक्स कैंसर होने की संभावना उम्र के साथ बढ़ जाती है। लहसुन का सेवन (Mahilaon ko lahsun khane ke fayde) आप नियमित रूप से कच्चा करेंगी, तो इसमें मौजूद हेल्दी कम्पाउंड कैंसर की कोशिकाओं को बढ़ने से रोकते हैं। इसमें मौजूद एक खास तरह का एंजाइम एंटी-कैंसर प्रॉपर्टीज से भरपूर होता है, जो कैंसर होने से बचाव कर सकता है।

4/5

महिलाओं में कोलेस्ट्रॉल लेवल करे कम लहसुन

क्या आपको पता है कि पुरुषों की तुलना में महिलाओं में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने की संभावना अधिक रहती है? साथ ही लहसुन कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने के लिए भी जाना जाता है। यदि आपका कोलेस्ट्रॉल लेवल हाई हो गया है, तो कुछ दिनों के लिए लहसुन कच्चा खाना शुरू कर दें।  Also Read - क्या वाकई जीरा और अजवाइन का पानी पीने से वजन कम होता है? जानें कैसे मिलता है शरीर को फायदा

5/5

इम्यूनिटी बढ़ाने और गठिया से बचने के लिए खाएं लहसुन

पुरुषों के मुकाबले महिलाओं की इम्यूनिटी थोड़ी कमजोर होती है। लहसुन का सेवन आप प्रतिदिन करेंगी तो रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होगी। महिलाओं की हड्डियां भी जल्दी कमजोर होने लगती हैं। 35 साल की उम्र होते ही हड्डियों में दर्द, शरीर में कैल्शियम की कमी हो जाती है। गठिया की समस्या होती है। हड्डियों की कमजोरी दूर करने के लिए आप लहसुन को डाइट में अधिक शामिल करें। शरीर में आयरन की कमी, भूख की कमी, कब्ज की समस्या को भी दूर कर सकती हैं आप लहसुन खाकर।