डेंगू के बाद खाएं ये फल
डेंगू एक मच्छर जनित बीमारी है जो बरसात के मौसम में बहुत तेजी से फैलती है। डेंगू के मरीजों के रक्त में प्लेटलेट्स की संख्या बहुत तेजी से कम हो जाती है जिसकी वजह से उन्हें बहुत अधिक कमजोरी महसूस होती है और पेट में दर्द और सांस लेने से जुड़ी समस्याएं भी डेंगू मरीजों को महसूस होती हैं। वहीं, डेंगू बुखार के बाद रिकवरी वाले समय में भी लोग कई प्रकार की समस्याओं से गगुजरते हैं जैसे बदन दर्द और हेयर फॉल। इन परेशानियों से बचने और तेज रिकवरी के लिए डेंगू मरीजों को अपनी डाइट पर विशेष ध्यान देने की जरूरत होती है। एक्सपर्ट्स द्वारा डेंगू मरीजों को कुछ ऐसे फलों के सेवन की सलाह दी जाती है जो उन्हें तेजी से रिकवर होने में मदद करते हैं। ऐसे ही फलों के बारे में पढ़ें यहां। (Fruits To Eat In Dengue In Hindi)