आंत की कमजोरी दूर करेंगे ये 5 फूड्स, बार-बार कब्ज या खराब पाचन से परेशान डाइट में जरूर शामिल करें ये चीजें

Foods to strengthen guts: आंत का ठीक से काम न कर पाना या फिर आंत की कमजोरी जैसी समस्याएं कई बड़ी बीमारियां पैदा कर सकती हैं। इसलिए अपनी डाइट में कुछ ऐसी चीजों का शामिल करना जरूरी है, जो आंत की कमजोरी दूर करें।

Written by Mukesh Sharma | Published : March 16, 2023 2:32 PM IST

1/6

आंत के लिए हेल्दी फूड्स (Healthy Foods For Gut)

Food for healthy gut: शरीर को स्वस्थ रखने के लिए वैसे तो हर एक अंग का सामान्य रूप से काम करना बहुत जरूरी होता है। लेकिन कुछ अंग दूसरों से ज्यादा जरूरी होते हैं और अगर वे ठीक से काम न कर पाएं तो अन्य अंग भी प्रभावित हो जाते हैं और कई बीमारियां भी पैदा हो जाती हैं। आंत भी ऐसा ही एक अंग है और अगर किसी कारण से आंत कमजोर पड़ गई हैं, तो शरीर में कई बीमारियां पैदा हो जाती हैं। अगर आपकी आंत ठीक से काम नहीं कर पा रही हैं, तो उससे सिर्फ कब्ज या दस्त जैसी समस्याएं नहीं बल्कि कुछ गंभीर बीमारियां भी पैदा हो सकती हैं। दरअसल, खाद्य पदार्थों से पोषक तत्व अवशोषित करने का काम भी हमारी आंत ही करती हैं और अगर आंत काम न कर पाएं तो शरीर को ये पोषक तत्व भी नहीं मिल पाते हैं। शरीर को पर्याप्त पोषक तत्व न मिल पाना शरीर में कमजोरी के साथ-साथ अन्य कई बीमारियां भी पैदा कर सकता है। इसलिए अपनी डाइट में ऐसी चीजों को शामिल करना जरूरी है, तो आपकी आंतों को मजबूत बनाए रखे। इस लेख में हम आपको 5 ऐसे फूड्स के बारे में बताने वाले हैं, जो आंत की कमजोरी को दूर करने में मदद कर सकते हैं।

2/6

1. साबुत अनाज (Whole Grains For Gut Health)

अपनी आंत को हेल्दी रखने के लिए डाइट में साबुत अनाज शामिल करना जरूरी है। साबुत अनाज अन्य न्यूट्रिशन से भरपूर होने के साथ-साथ इनमें खूब मात्रा में फाइबर भी पाया जाता है, जो पाचन को अच्छा बनाता है। खासतौर पर जिन लोगों को आंत से जुड़ी समस्याएं रहती हैं उनके लिए साबुत अनाज काफी फायदेमंद हो सकता है। Also Read - खाना खाते ही पेट में होने लगता है दर्द तो आंतों को हेल्दी रखने के लिए रात को खाएं ये 5 हल्के फूड्स

3/6

2. दाल व फली (Pulses And Beans For Gut Health)

आंत की कमजोरी दूर करने के लिए दाल भी एक अच्छा ऑप्शन है। दाल में प्रोबायोटिक फाइबर पाया जाता है, जो आंत के स्वास्थ्य में सुधार करता है। फलियां यानी बीन्स का सेवन करके भी आपकी आंत के स्वास्थ्य को सुधारा जा सकता है। नियमित रूप से दाल व फलियों का सेवन करके आंत में होने वाली बीमारियों के खतरे को कम किया जा सकता है।

4/6

3. दही (Curd For Gut Health)

आंत के लिए दही को एक सुपरफूड माना गया है। दही आपकी आंत के लिए सबसे अच्छे प्रोबायोटिक में से एक है, जो आंत की कमजोरी दूर करता है और पाचन प्रणाली को तेज बनाता है। दही में मौजूद अच्छे बैक्टीरिया पाचन प्रणाली को साफ करने का काम करते हैं, जिससे आंत की कार्य क्षमता में भी सुधार होता है। Also Read - डाइजेशन को हेल्दी रखने के लिए डाइट में शामिल करें ये 3 विटामिन, पेट से जुड़ी समस्याएं होंगी दूर

5/6

4. उबली हुई सब्जियां (Boiled Vegetables For Gut Health)

अगर आपकी आंत ठीक से काम कर रही हैं, तो कच्ची सब्जियों की जगह उबली हुई सब्जियां खाएं। कुछ अध्ययनों में पाया गया है कि आंत के लिए उबली हुई सब्जियां कच्ची सब्जियों से ज्यादा फायदेमंद रहती हैं। हालांकि, ऐसा नहीं है कि कच्ची खाई जाने वाली सब्जियां आंत को नुकसान पहुंचाती है, उनका सेवन भी किया जा सकता है।

6/6

5. उबला हुआ अंडा (boiled Egg For Gut Health)

आंत को हेल्दी रखने के लिए अंडा भी एक अच्छा डाइट ऑप्शन हो सकता है। अंडे का सफेद हिस्सा बैलेंस्ड डाइट का हिस्सा है और इसका सेवन खराब पाचन के दौरान करने की सलाह दी जाती है। न्यूट्रिएंट्स से भरपूर होने के बाद भी अंडा आसानी से पच जाता है और इसलिए आंत की कमजोरी को दूर करने के लिए यह एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। Also Read - Silent TB: क्या है बिना लक्षण वाला टीबी? क्या इसकी पहचान करने का कोई तरीका है?