मजे-मजे में इन 3 फूड्स का सेवन तेजी से बढ़ाता है कोलेस्ट्रॉल ! 100 में से 90 लोग अनजाने में हो रहे शिकार

High cholesterol foods : आपको अपने कोलेस्ट्ऱॉल लेवल दुरुस्त रखना क्योंकि लगातार हाई कोलेस्ट्रॉल समय के साथ-साथ आपके शरीर की नसों को खराब करने का काम करता है।

Written by Jitendra Gupta | Published : October 19, 2022 11:50 AM IST

1/6

इन 3 फूड्स का सेवन तेजी से बढ़ाता है कोलेस्ट्रॉल !

High cholesterol foods : अगर आपका डॉक्टर कहे कि आपको हाई कोलेस्ट्रॉल (High Cholesterol in hindi) की शिकायत है तो आप भविष्य में उससे बचने के लिए कौन-कौन सी आदतों को छोड़ने के लिए तैयार हो जाएंगे? इसके साथ ही आपको अपने बॉडी के कोलेस्ट्ऱॉल लेवल को भी बार-बार चेक करने की जरूरत होगी ताकि दूसरी गंभीर बीमारियों से बचा जा सके। इन सबसे ज्यादा जरूरी है कि आपको अपने कोलेस्ट्ऱॉल लेवल दुरुस्त रखना क्योंकि लगातार हाई कोलेस्ट्रॉल समय के साथ-साथ आपके शरीर की नसों को खराब (High cholesterol foods in hindi) करने का काम करता है।

2/6

1-क्या है कोलेस्ट्रॉल (What Is Cholesterol In Hindi)

कोलेस्ट्रॉल, शरीर में पाया जाने वाला एक प्रकार का नैचुरली चिपचिपा पदार्थ है, जो कोशिकाओं के निर्माण में मदद करता है। इसके अलावा ये चिपचिपा पदार्थ न सिर्फ हार्मोन को नियंत्रित करता है बल्कि शरीर के दूसरे जरूरी काम में भी योगदान देता है। एक लेवल से ऊपर कोलेस्ट्रॉल आपकी सेहत को नुकसान पहुंचाने का काम करता है, जिसके लिए आपको सही डाइट का विकल्प चुनने की जरूरत है। आइए जानते हैं अनजाने में लोगों द्वारा की जाने वाली ऐसी गलतियों के बारे में जो सीधे कोलेस्ट्रॉल लेवल को बढ़ाने का काम करती है। Also Read - ठंड में सांस क्यों फूलती है? डॉक्टर बता रहे हैं इससे बचने के उपाय

3/6

2-तले हुए फूड्स (Fried Foods Increase Cholesterol In Hindi)

अगर आप नियमित रूप से तला-भुना खाते हैं तो ये न सिर्फ आपका फैट बढ़ाने का काम करता है बल्कि आपके कैलोरी इनटेक के साथ-साथ नसों में जमा होने वाले कोलेस्ट्रॉल लेवल को भी बढ़ाता है। जिन फूड्स को तला जाता है उनमें फैट की मात्रा ज्यादा होती है, खास तौर पर जब उन्हें दूसरे तरीके से तैयार किया जाता है। इतना ही नहीं इसमें ट्रांस फैट होता है, जो आपके ह्रदय स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है। इसके लिए आप तले हुए फूड्स को दोबारा तलने से बचें और उन्हें ग्रिल या फिर बेक करें।

4/6

3-बेक्ड गुड्स (Baked Goods Increase Cholesterol In Hindi)

बेक्ड गुड्स यानी पहले से तैयार पके-पकाए फूड्स और प्रोसेस्ड फूड्स, जिनमें ऐसे इंग्रीडियंट्स होते हैं, जिनका नियमित सेवन कोलेस्ट्रॉल लेवल को बढ़ाने का काम करता है। इन चीजों में मौजूद फैट की मात्रा और रिफाइन्ड कार्ब कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने का काम करते हैं। इन फूड्स में मौजूद कार्ब खून में मौजूद ट्राइग्लिसराइड बढ़ाने का काम करते हैं और शरीर में सूजन बढ़ाने ता काम करते हैं। इसकी वजह से नसों को नुकसान पहुंचता है और उनमें कोलेस्ट्रॉल जमा होने लगता है।  Also Read - 50% कम हो जाएगा कैंसर का जोखिम, डॉक्टर ने बताया सच

5/6

4-प्रोसेस्ड रीड मीट (Processed Red Meat Increase Cholesterol In Hindi)

सॉसेज, डेली मीट और बेकन में सैच्यूरेटेड फैट की मात्रा काफी ज्यादा पाई जाती है और मीट में पाया जाने वाला सोडियम आपके कोलेस्ट्रॉल लेवल को बढ़ाने का काम करता है। न्यूट्रिशन, मेटाबॉलिज्म और कार्डियोवास्कुलर डिजीज में प्रकाशित रेगुलर प्रोसेस्ड मीट का सेवन कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड लेवल को बढ़ाने का काम करता है।

6/6

5-कैसे करें कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल (How To Control Cholesterol)

1-आपको ऐसे फूड्स और ड्रिंक्स का सेवन नहीं करना चाहिए, जो आपका कोलेस्ट्रॉल बढ़ाए। 2-हेल्दी फूड्स जैसे हरी सब्जियों को अपनी डाइट में शामिल करें। 3-तली-भुनी चीजों के सेवन को सीमित करें। 4-शराब के सेवन में कटौती करें 5-नियमित रूप से एक्सरसाइज करें।  Also Read - कम खा रहे हैं फिर भी बढ़ रहा है वजन? खानपान नहीं यह बीमारी है वजह; डॉक्टर ने बताया क्या करें