hamburger icon
A
Read in English

Foods that helps to control Blood Sugar Levels: गर्मियों में खाएं ये 5 कड़वे फूड्स, डायबिटीज रहेगी कंट्रोल में

डायबिटीज में खानपान का सीधा असर ब्लड शुगर लेवल पर पड़ता है। मधुमेह के मरीजों के लिए फायदेमंद फूड्स की बात की जाए तो कड़वे स्वाद वाली सब्जियां, हर्ब्स और मसाले उनके लिए काफी कारगर होते हैं।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated: May 6, 2022, 12:31 PM

Foods that helps to control Blood Sugar Levels: गर्मियों में खाएं ये 5 कड़वे फूड्स, डायबिटीज रहेगी कंट्रोल में photo icon1/6

डायबिटीज में क्यों खाने चाहिए कड़वे स्वाद वाले फूड्स

Diabetes Diets Tips: डायबिटीज में ब्लड शुगर लेवल को नॉर्मल रेंज में रखना सबसे अहम प्रयास होना चाहिए। क्योंकि ब्लड शुगर लेवल बढ़ने और डायबिटीज को मैनेज ना करने से कई प्रकार की स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। अनियंत्रित डायबिटीज से किडनी की समस्याएं, मोटापा और स्ट्रोक का रिस्क बढ़ सकता है। ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में रखने के लिए जहां डायबेटोलॉजिस्ट के निर्देशों का पालन करना महत्वपूर्ण है वहीं, इसके लिए डाइटिशियन की भी मदद ली जा सकती है।

Foods that helps to control Blood Sugar Levels: गर्मियों में खाएं ये 5 कड़वे फूड्स, डायबिटीज रहेगी कंट्रोल में photo icon2/6

डायबिटीज में फायदेमंद है ये 'कड़वे फूड्स' खाना

चूंकि, डायबिटीज में खानपान का सीधा असर ब्लड शुगर लेवल पर पड़ता है। मधुमेह के मरीजों के लिए फायदेमंद फूड्स की बात की जाए तो कड़वे स्वाद वाली सब्जियां, हर्ब्स और मसाले उनके लिए काफी कारगर होते हैं। यहां हम लिख रहे हैं ऐसे ही कुछ फूड्स के बारे में जिनका सेवन डायबिटीज में बहुत लाभकारी माना जाता है।(Diabetes Diets Tips In Hindi)  Also Read - 20 से 40 साल की महिलाओं में बढ़ रहे हैं स्तन की गांठ के मामले, जानें कब जरूरी है जांच

Foods that helps to control Blood Sugar Levels: गर्मियों में खाएं ये 5 कड़वे फूड्स, डायबिटीज रहेगी कंट्रोल में photo icon3/6

करेला

यह एक ऐसी सब्जी है जिसे खाने से अधिकांश लोग कतराते ही हैं। करेले का कड़वा स्वाद इसकी पहचान है और इसका यही स्वाद ही इसे घरेलू नुस्खों में एक दवा के तौर पर महत्व दिलाता है। डायबिटीज या मधुमेह के मरीजों को करेला खाने की सलाह दी जाती है क्योंकि इसके सेवन से इंसुलिन (insulin) सक्रिय होता है। करेले में पाया जाने वाला पी-इंसुलिन (Polypeptide-p or p-insulin) नामक तत्व डायबिटीज को कंट्रोल करने में सहायता करता है। इंसुलिन की सही मात्रा रक्त में शुगर के स्तर को भी ठीक रखने में सहायता करती है।(food which helps to reduce blood sugar levels)

Foods that helps to control Blood Sugar Levels: गर्मियों में खाएं ये 5 कड़वे फूड्स, डायबिटीज रहेगी कंट्रोल में photo icon4/6

मेथी

मधुमेह को कंट्रोल करने के लिए मेथी (Fenugreek) का सेवन बहुत लाभकारी माना जाता है क्योंकि, इससे इंसुलिन रेजिस्टेंस (insulin resistance) की स्थिति को कंट्रोल करने में सहायता होती है। इंसुलिन सेंसिटिविटी बढ़ने से डायबिटीज मैनेजमेंट (Diabetes management) में सहायता होती है।  Also Read - हाई BP और डायबिटीज रोगियों के लिए कांवड़ यात्रा कितनी सुरक्षित? यात्रा पर जा रहे हैं तो इन जरूरी बातों का रखें ध्यान

Foods that helps to control Blood Sugar Levels: गर्मियों में खाएं ये 5 कड़वे फूड्स, डायबिटीज रहेगी कंट्रोल में photo icon5/6

पालक

यह एक स्टार्च रहित सब्जी है जिसका सेवन डायबिटीज में बहुत लाभकारी माना जाता है। पालक में डाइटरी फाइबर, विटामिन सी आर विटामिन के जैसे तत्व होते हैं जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में सहायता करते हैं।

Foods that helps to control Blood Sugar Levels: गर्मियों में खाएं ये 5 कड़वे फूड्स, डायबिटीज रहेगी कंट्रोल में photo icon6/6

केल

हरी पत्तेदार सब्जियों के सेवन के कई फायदे हैं जो स्वास्थ्य को सुधारने का कार्य करते हैं। इम्यूनटी बढ़ाने से लेकर आंखों और लिवर जैसे महत्वपूर्ण अंगों को सुरक्षित रखने के लिहाज से हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन बहुत लाभकारी है। केल के पत्ते भी इन्हीं खूबियों से भरपूर होते हैं और उनके सेवन से वेट लॉस में सहायता होती है। केल की सब्जी में डाइटरी फाइबर होते हैं जिससे पेट जल्दी भरता है, क्रेविंग्स कम होती है और मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है। नतीजतन वजन कंट्रोल में रहता है और ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में भी सहायता होती है।  Also Read - चाय पीने से कैसे बढ़ता है बैड कोलेस्ट्रोल? जानें क्या कहता है साइंस