हाई बीपी मरीजों के लिए जहर से कम नहीं ये 4 फूड्स, खाते ही बढ़ जाता है ब्लड प्रेशर लेवल

BP badhane wale foods: हाइपरटेंशन के मरीजों के लिए खाने-पीने की कुछ चीजें बहुत नुकसानदायक साबित हो सकती हैं। इसीलिए, इनको अपनी डाइट से पूरी तरह हटा दें।

Written by Sadhna Tiwari | Updated : January 22, 2025 5:28 PM IST

1/6

हाई ब्लड प्रेशर में क्या नहीं खाना चाहिए

हाई बीपी या ब्लड प्रेशर लेवल बढ़ जाना एक गम्भीर स्थिति है क्योंकि, यह हाइरपटेंशन के मरीजों की कॉम्प्लिकेशन्स बढ़ा सकता है। विशेषकर सर्दियों में बीपी लेवल बढ़ने का रिस्क भी हाई हो सकता है। ब्लड प्रेशर लेवल बढ़ने से हार्ट डिजिज, किडनी की बीमारियों और अन्य गम्भीर कंडीशन्स का खतरा भी बढ़ जाता है। ब्लड प्रेशर लेवल बढ़ने की एक वजह अनहेल्दी डाइट और अनहेल्दी लाइफस्टाइल भी है। इसीलिए, हाई बीपी के मरीजों को अपनी डाइट पर खास ध्यान देने की जरूरत पड़ती है।

2/6

इन फूड्स से बढ़ सकता है बीपी लेवल

ब्लड प्रेशर लेवल को कंट्रोल में रखने के लिए जहां बीपी पेशेंट्स को अलग-अलग तरह की दवाइयां खानी पड़ सकती है। वहीं, हेल्दी लाइफस्टाइल और अच्छी डाइट की मदद से भी बीपी लेवल को अंडर कंट्रोल रखा जाता है। जैसे कुछ फूड्स से बीपी लेवल को जहां बढ़ने से रोका जा सकता है वहीं, कुछ चीजों का सेवन ना करने से भी बीपी लेवल को बढ़ने से रोका जाता है।  Also Read - हाई ब्लड प्रेशर: दिल की धड़कन रोक देने वाला साइलेंट किलर

3/6

प्रोसेस्ड फूड ना खाएं

हाइपरटेंशन के मरीजों को प्रोसेस्ड फूड खाने से मना किया जाता है। पैकेटबंद कुकीज, चिप्स, बिस्किट्स और बेकरी प्रॉडक्ट्स का सेवन करने से ब्लड प्रेशर लेवल बढ़ने का रिस्क बढ़ सकता है। दरअसल इन चीजों में सोडियम में अधिक मात्रा में होती है जो बीपी लेवल बढ़ा सकता है।

4/6

मीठे स्वाद वाले फूड्स

हाइपरटेंशन के मरीजों के लिए मिठाई, कैंडीज और जेली या जैम जैसी चीजें भी बहुत नुकसानदायक साबित हो सकती हैं। ये मीठे फूड्स ब्लड प्रेशर लेवल बढ़ाने का काम करते हैं।  Also Read - ब्लड प्रेशर बढ़ने का क्या मतलब होता है? जानें जब बीपी बढ़ता है तो शरीर में क्या होता है

5/6

चाय और कॉफी

बार-बार चाय और कॉफी पीने से भी ब्लड प्रेशर का लेवल बढ़ सकता है। चाय और कॉफी में मौजूक कैफीन से बीपी लेवल हाई हो सकता है। इसीलिए, दिन में 1-2 कप से अधिक चाय-कॉफी पीने से बचने की सलाह दी जाती है।

6/6

सोडा से बढ़ सकता है बीपी लेवल

हाइपरटेंशन के मरीजों को बोतलबंद सोडा, कार्बोनेटेड सॉफ्ट ड्रिंक्स और एनर्जी ड्रिंक्स का सेवन करने से भी मना किया जाता है क्योंकि, ये ड्रिंक्स आपका ब्लड प्रेशर लेवल बढ़ा सकते हैं। Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।  Also Read - हाइपरटेंशन हार्ट हेल्थ को कैसे प्रभावित करता है?