हेल्दी फेफड़ों के लिए डायट टिप्स
Foods For Healthy Lungs: वैश्विक महामारी कोरोना वायरस की वजह बनने वाला सार्स कोवि-2 मनुष्यों के श्वसन मार्ग पर सीधा हमला करता है, जिससे, फेफड़ों को भी बहुत अधिक नुकसान पहुंचता है। ऐसे में कमज़ोर फेफड़े बीमारी की गम्भीरता बढ़ाने का काम कर सकते हैं। इसीलिए, कोरोना वायरस महामारी के दौर में फेफड़ों को मज़बूत, स्वस्थ और साफ रखने के लिए अतिरिक्त केयर की ज़रूरत पड़ती है। इसीलिए, इन दिनों लोग फेफड़ों की हेल्थ बूस्ट करने के लिए एक्सरसाइज और योगासनों का भी अभ्यास कर रहे हैं। साथ ही अगर आप डायट की मदद से अपने लंग्स को मज़बूत बनाना चाहते हैं तो, इन 5 फूड्स का सेवन ज़रूर करें। (Foods for healthy lungs in Hindi)