लिवर को स्वस्थ रखने वाले 5 फल
Detox Fruits for Liver in Hindi : लिवर (Liver) हमारे शरीर का दूसरा सबसे बड़ा और महत्वपूर्ण अंग होता है। इसके कई कार्य होते हैं जैसे शरीर से टॉक्सिक पदार्थों को बाहर निकालना, एंजाइम और पित्त का निर्माण करना, जो भी भोजन करते हैं, उसे पाचन क्रिया में मदद करना, प्रोटीन का निर्माण करना, पोषक तत्वों को फैट में परिवर्तित करना आदि।। लिवर तभी स्वस्थ रह सकता है, जब आप हेल्दी डाइट लेंगे। हेल्दी लाइफस्टाइल, हेल्दी ईटिंग हैबिट्स को फॉलो करेंगे।। यदि आप शराब का सेवन अधिक करते हैं, तो आपको लिवर की समस्या हो सकती है। अस्वस्थ जीवनशैली, खानपान में गड़बड़ी जैसे हमेशा बाहर का खाना, फैटी फूड, तेल-मसाले युक्त फूड्स का सेवन आदि कारणों से लिवर कम उम्र में ही रोग ग्रस्त हो सकता है। यदि आप चाहते हैं कि आपका लिवर लंबी उम्र तक हेल्दी, निरोग और साफ (5 Liver Cleansing Fruits) रहे, तो कुछ फलों को नियमित रूप से अपनी डाइट में शामिल करें। लिवर को स्वस्थ (How To Get Strong Liver) रखने के लिए इन फलों को आप प्रतिदिन भी खा (Fruits for healthy liver) सकते हैं। आपके खानपान (Diet for healthy liver) की आदतें जितनी अच्छी, पौष्टिक, हेल्दी होंगी, लिवर उतना ही स्वस्थ रहेगा।