फाइबर से भरपूर फल जो पाचन तंत्र को रखते हैं हेल्दी
Fiber Rich Fruits in Hindi: फाइबर यानी रेशा। फाइबर (Fiber) युक्त खाद्य पदार्थ का सेवन पेट की सेहत यानी पाचन तंत्र को दुरुस्त रखता है। कई अनाज, फलों, सब्जियों, दालों, फलियों में फाइबर मौजूद होते हैं, जिन्हें डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। फाइबर युक्त फूड्स के सेवन से आप कब्ज की समस्या से बचे रहते हैं। पेट और आंतों की साफ-सफाई आसानी से हो जाती है। आंतों में फाइबर युक्त खाद्य पदार्थ चिपकते नहीं हैं। इनके सेवन से पाचन संबंधित समस्याएं नहीं होती हैं। आप बवासीर, गैस जैसी समस्याओं से भी बचे रह सकते हैं। फाइबर से शरीर को ऊर्जा की प्राप्ति होती है। फाइबर के सेवन से भूख कम लगती है, जिससे वजन भी कंट्रोल (Fiber rich fruits benefits) में रहता है। फाइबर दो तरह का होता है घुलनशील और अघुलनशील। अक्सर लोग अपनी डाइट में सब्जी, अनाज, दालें, फलियां, बीजों को तो डेली शामिल करते हैं, लेकिन फलों के सेवन को नजरअंदाज कर देते हैं। कुछ फलों में भरपूर फाइबर (Fiber Rich Fruits in Hindi) होता है। उन फलों के बारे में जानें और पाचन संबंधित समस्याओं से बचे रहें.....