थोड़ा-सा काम करते ही थक जाते हैं? आपके शरीर में हो सकती है इस विटामिन की कमी, ना करें इग्नोर

कुछ न्यूट्रिशन्स की कमी (Nutritional deficiency) के कारण आपको थकान महसूस हो सकती है। इसीलिए, अगर कमजोरी और थकान जैसे लक्षणों को नजरअंदाज ना करें।

Written by Sadhna Tiwari | Updated : June 5, 2025 9:27 PM IST

1/6

इन न्यूट्रिएंट्स की कमी से हो सकती है थकान

Fatigue and tiredness causes: शरीर को काम करने के लिए न्यूट्रिएंट्स की जरूरत होती है और ये न्यूट्रिएंट्स रोजमर्रा की डाइट से प्राप्त होते हैं। लेकिन, जब शरीर में किसी पोषक तत्व की कमी हो जाती है तो इससे शरीर को काम करने में मुश्किल हो सकती है। न्यूट्रिशनल डेफिशिएंसी के चलते लोगों की हेल्थ में बदलाव भी होते हैं। आमतौर पर इनमें से कुछ लक्षण गम्भीर तो कुछ मामूली हो सकते हैं। थकान, कमजोरी और मसल्स में दबाव जैसी समस्याएं भी शरीर में पोषक तत्वों की कमी के कारण हो सकती हैं। आइए जानते हैं कि किन न्यूट्रिएंट्स की कमी के कारण आपको थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है।

2/6

थकान है विटामिन बी12 की कमी का लक्षण

शरीर में विटामिन बी12 का लेवल कम हो जाने पर लोगों को बार-बार चक्कर आने, बहुत अधिक कमजोरी और थकान महसूस हो सकती है। विटामिन बी12 की कमी के कारण आपको थोड़ी देर चलने या कोई हल्का-फुल्का काम करने पर भी आपको बहुत अधिक थकान महसूस हो सकती है।  Also Read - रातभर सोने के बाद भी महसूस होती है थकान, करें ये 3 उपाय सुबह रहेंगे रिफ्रेश

3/6

विटामिन बी6 की कमी

यह विटामिन आपके शरीर में न्यूरोट्रांसमीटर के निर्माण में मदद करता है। ये न्यूरोट्रांसमीटर मूड को कंट्रोल करता है। इसीलिए, जब शरीर में विटामिन बी6 की कमी हो जाती है तो इससे आपको बहुत अधिक थकान और मानसिक तनाव महसूस हो सकता है।

4/6

विटामिन D की कमी

शरीर के इम्यून सिस्टम और हड्डियो के लिए विटामिन डी बहुत जरूरी होता है। जब शरीर में विटामिन डी कम होने लगता है तो हड्डियों और मांसपेशियों में दर्द शुरू होने लगते हैं। इस वजह लोगों को थकान और कमजोरी भी महसूस हो सकती है। इसके अलावा मेंटल हेल्थ पर भी विटामिन डी की कमी का असर पड़ता है। जिससे आप थकान के साथ-साथ चिड़चिड़ापन और मूड खराब होने जैसी समस्याएं भी महसूस हो सकती हैं।  Also Read - Health: पूरी नींद लेने के बाद भी हो रही है थकान, जानें इसके घरेलू उपचार, Watch Video

5/6

फॉलिक एसिड की कमी

इसे विटामिन बी9 भी कहा जाता है। फॉलिक एसिड का मुख्य काम दिमाग को शांत रखने और मूड को बेहतर रखने में मदद करता है। लेकिन, फॉलिक एसिड कम हो जाने से स्ट्रेस, थकान, चिड़चिड़ापन और अन्य तरह की समस्याएं महसूस हो सकती हैं।

6/6

थकान और कमजोरी से बचने के लिए डाइट

विटामिन बी12 की कमी से बचने के लिए अपनी डेली डाइट में दूध, डेयरी प्रॉडक्ट्स, मीट और अंडे जैसे फूड्स शामिल करें। फॉलिक एसिड के लिए दाल, बींस और सब्जियों का सेवन करें। इसी तरह डॉक्टर की सलाह के अनुसार आप सप्लीमेंट्स भी ले सकते हैं।  Also Read - Tips to fight Tiredness : थकान के कारण, लक्षण और थकान से निपटने के 7 मंत्र