हेल्दी रहने के लिए अपनी डायट में शामिल करें ये 6 फूल

भारतीय रसोइयों में लंबे समय से इस्तेमाल हो रहे हैं ये फूल।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Published : August 4, 2018, 11:14 AM

हेल्दी रहने के लिए अपनी डायट में शामिल करें ये 6 फूल photo icon1/7

Drumstick-flowers

हमारी सेहत के लिए प्रृकृति ने कई अच्छी चीज़ें उपलब्ध करायी हैं। फल और सब्जियों और जड़ी-बूटियों के अलावा कई प्रकार के फूल भी हैं जो हमारी सेहत को बेहतर बनाने का काम करते हैं। इनमें से कई फूलों को हमारे देश में अलग-अलग तरह से भोजन में इस्तेमाल किया जाता है।

हेल्दी रहने के लिए अपनी डायट में शामिल करें ये 6 फूल photo icon2/7

Rose Drink

गुलाब: गुलाब के कुछ नाजुक पंखुडियां गर्म पानी में थोड़ी देर के लिए छोड़ें। एक चम्मच शहद मिलाकर इस उम्दा चाय को पीएं। 2005 की एक स्टडी के मुताबिक, डिस्मेनरीया जैसी महिलाओं की बीमारियों में गुलाब की चाय एक अच्छा नुस्खा साबित होती है।  Also Read - प्रेगनेंसी के दौरान बीपी बढ़ना क्यों खतरनाक है? ऐसे में क्या करना चाहिए?

हेल्दी रहने के लिए अपनी डायट में शामिल करें ये 6 फूल photo icon3/7

Banana-flower

केला एक ऐसा स्वादिष्ट फल है। इसे खाने से आपको भरपूर ऊर्जा मिलती है। केले के पत्तों और डंठल का वजन घटाने सहित कई कामों में इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन क्या आपको पता है कि इसके फूलों के भी ढेर सारे स्वास्थ्य लाभ होते हैं? भारत के कई प्रांतों में केले के फूल को सब्जी के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। इसके फूलों में मौजूद फाइबर से आपका पाचन सही रहता है। इसमें कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स होते हैं, जिस वजह से ये डायबिटीज मरीजों के लिए बेहतर विकल्प है।

हेल्दी रहने के लिए अपनी डायट में शामिल करें ये 6 फूल photo icon4/7

Chamomile-tea

जैस्मीन: मोगरा या चमेली अपनी प्यारी सुगंध के लिए जाना जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन फूलों से बने सुगंधित तेल ई-कोली के खिलाफ एंटीबायोटिक की तरह काम करते है? जी हां, इसीलिए गर्म पानी में कुछ पंखुड़ियां या चमेली के पूरे फूलों को मिलाएं और यह चाय धीरे-धीरे पीएं। Also Read - मालवीय नगर अग्निकांड में आग से ज्यादा धुआं बना मौत की वजह, धुएं में फंसने पर सबसे पहले क्या करें?

हेल्दी रहने के लिए अपनी डायट में शामिल करें ये 6 फूल photo icon5/7

Hibiscus Flower

हिबिस्कुस: जपाकुसुम या गुड़हल या हिबिस्कुस, यह फूल भी भारतीय परिवारों का जाना पहचाना है। अगर आपके घर में किसी को डायबीटिज़ या ब्लड प्रेशर है, तो हिबिस्कस का पौधा ज़रूरी लगाएं। हिबिस्कुस फूलों की चटक -लाल पंखुड़ियों में एंटीबायटीक और एंटीहायपरटेंसिव गुण होते हैं।

हेल्दी रहने के लिए अपनी डायट में शामिल करें ये 6 फूल photo icon7/7

Neem-flowers

नीम के फूल- नीम के नन्हे-नन्हे फूलों में ऐसे गुण मौजूद हैं जो आपके मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाते हैं और वेट लॉस में मदद करते हैं। नीम के फूलों को मसलकर उनमें थोड़ा-सा शहद और नींबू का रस मिलाइए। सुबह-सुबह खाली पेट यह मिश्रण खाने से आपका बेली फैट( पेट की चर्बी) कम हो जाएगा।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source