पापड़ भी कर सकता है आपको बीमार, जानें कैसे

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated: September 24, 2018, 7:07 PM

पापड़ भी कर सकता है आपको बीमार, जानें कैसे photo icon1/6

Papad Is Not Healthy 1

खिचड़ी खाते समय सबसे ज्यादा हम पापड़ को ही खोजते हैं, क्योंकि पापड़ से खिचड़ी खाने का मजा ही दोगुना हो जाता है। पापड़ आप स्नैक्स के तौर पर भी कभी भी खा सकते हैं। चाय के साथ भी इसका मजा ले सकते हैं, लेकिन इस करारे, तीखे पापड़ को खाने के कुछ सेहत नुकसादन भी होते हैं, क्या आपको इस बात की है जानकारी? नहीं है, तो हम आपको बताते हैं कि आखिर सामान्य सा कुरकुरा यह पापड़ भला सेहत को कैसे नुकसान पहुंचा सकता है। दरअसल, जब पापड़ बनाया जाता है, तब उसे अधिक दिनों तक सुरक्षित रखने के लिए उसमें सोडियम बेंजोएट की अधिक मात्रा डाली जाती है। यह शरीर के लिए बेहतर नहीं माना गया है। इसके अलावा पापड़ में मिलाया जाने वाला आर्टिफिशियल कलर के मिश्रण से बच्चों में अतिसक्रियता बढ़ सकती है। ऐसे में यदि आप अधिक पापड़ का सेवन करते हैं, तो आपकी सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है।

पापड़ भी कर सकता है आपको बीमार, जानें कैसे photo icon2/6

Papad Is Not Healthy 2

नमक होता है अधिक- पापड़ का स्वाद अच्छा बना रहे, इसके लिए इसमें डाला जाने वाला नमक सोडियम बेंजोएट की तरह काम करता है। ऐसे में नमक की अधिक मात्रा का सेवन करने से हृदय रोग, उच्च रक्त चाप, पानी की कमी और सूजन जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। Also Read - Tonsillitis क्या है? गले में दर्द, सूजन और Fever को न करें Ignore!

पापड़ भी कर सकता है आपको बीमार, जानें कैसे photo icon3/6

Papad Is Not Healthy 3

एसिडिटी- पापड़ को बनाने के दौरान तरह-तरह के मसाले डाले जाते हैं। इससे पाचन क्रिया प्रभावित होती है। एसिडिटी की समस्या बढ़ने लगती है। अधिक पापड़ खाने से पापड़ का आटा आंतों की परत को सख्त कर देता है, जिससे कब्ज की समस्या भी शुरू हो सकती है।

पापड़ भी कर सकता है आपको बीमार, जानें कैसे photo icon4/6

Papad Is Not Healthy 4

दिल से संबंधित समस्या- तली-भुनी चीजों का सेवन वैसे भी सेहत के लिए अच्छा नहीं होता। ऐसे में अधिकतर लोग पापड़ को सेंक कर खाने की बजाय तेल में तल कर खाना पसंद करते हैं। ऐसे में तेल की अधिक मात्रा आपके कोलेस्ट्रॉल लेवल को बढ़ा सकती है जिससे हृदय रोगों की समस्या उत्पन्न होने लगती है। Also Read - लिवर का कितना हिस्सा Donate कर सकते हैं? कौन बन सकता है Donor? | Dr. Ankur Garg

पापड़ भी कर सकता है आपको बीमार, जानें कैसे photo icon5/6

Papad Is Not Healthy 5

बढ़ने लगता है वजन- एक पापड़ में दो रोटी जितनी कैलोरी होती है। यदि आप इसका हर दिन सेवन करेंगे तो वजन बढ़ सकता है। ऐसे में वजन को कंट्रोल में रखना चाहते हैं तो पापड़ का सेवन न करें।

पापड़ भी कर सकता है आपको बीमार, जानें कैसे photo icon6/6

Papad Is Not Healthy 6

अनहाइजीन- पापड़ को बनाने के बाद इसे धूप में खुले स्थान पर सुखाया जाता है। जाहिर है, खुले स्थान पर वायु प्रदूषण के कारण ये खराब हो सकता है। Also Read - 4 साल व्हीलचेयर पर रही महिला, सेल बेस्ड थेरेपी के बाद फिर चलने लगी