इंफ्लेमेशन की वजह से होता है जॉइंट पेन
Foods to reduce inflammation: जॉइंट पेन या जोड़ों का दर्द शरीर में इंफ्लेमेशन बढ़ने की वजह से होता है। जब शरीर में किसी प्रकार का इंफेक्शन या चोट लगती है तो इसकी प्रतक्रिया में सूजन बढ़ने लगती है। सूजन के साथ जोड़ों (घुटनों, कोहनी और कलाई) मे दर्द, स्किन लाल होना और गर्मी बढ़ने जैसी समस्याएं भी होने लगती हैं। आर्थराइटिस के मरीजों और बुजर्गों को अक्सर मौसम बदलने के बाद जोड़ों में दर्द की शिकायत होती है। जिससे उन्हें छोटे-मोटे काम करने में भी दिक्कतें आ सकती हैं।