ना खाएं अधिक लीची वरना...
Litchi side effects in Hindi: गर्मी के मौसम में लोग सबसे ज्यादा आम के बाद लीची खाना पसंद करते हैं। रसीली लीची देखकर खाने का मन कर जाता है। लीची खाना काफी फायदेमंद (lychee benefits in hindi) होता है, लेकिन एक बार लोग इस फल को खाना शुरू करते हैं, तो खाते रह जाते हैं। हालांकि, अधिक लीची खाना आपको नुकसान (Litchi Khane ke nuksan) भी पहुंचा सकता है। लीची (Litchi Benefits) खाने के साथ कुछ लोग इसका जूस भी पीना पसंद करते हैं। मैग्नीज, मिनरल्स, कॉपर, आयरन, मैग्नीशियम, फोलेट, विटामिन-बी6, सी, पोटैशियम से भरपूर लीची शरीर में रक्त संचार बेहतर करती है। इसमें पॉलिफेनॉल, एंटीऑक्सीडेंट, एंटीवायरल होने के कारण यह और भी फायदा पहुंचाती है और कई तरह के इंफेक्शन से शरीर को बचाती है। हालांकि, लीची अधिक खाने सेहत के लिए सही नहीं खासकर जिन लोगों को शुगर लेवल की समस्या रहती है। जानें, लीची के अधिक सेवन से क्या-क्या नुकसान हो (lychee side effects in hindi) सकते हैं....
