Banana Eating In Night 1
पौष्टिक तत्वों से भरपूर केला- केले खाने के फायदे इतने हैं कि आप सोच भी नहीं सकते। केले में कई पौष्टिक तत्व जैसे आयरन, ट्राइटोफन, विटामिन-बी 6 और विटामिन-बी आदि भरपूर होते हैं। यह वजन को बढ़ाने के साथ घटाने में भी मदद करता है। केला दिल और आंखों के लिए भी बेहतर होता है। शारीरिक गतिविधियों के लिए जरूरी ऊर्जा की पूर्ति करता है। यह फल 12 महीने मिलता है। केला खाना बरसात के मानसून में सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है। आप ये तो जानते ही होंगे कि किसी भी चीज को खाने का एक सही समय और सही कॉम्बिनेशन होता है। तभी उसका शरीर पर लाभ अधिक होता है। कुछ लोग शाम या रात में भी केला खा लेते हैं। क्या आपको पता है कि केला खाने का सही वक्त क्या है? क्या रात में केला खाना सही है, आइए जानते हैं-
