जॉइंट पेन और किडनी डिजिज बढ़ा सकता है यूरिक एसिड
Uric acid controlling diet- हाई यूरिक एसिड लेवल की समस्या इन दिनों बहुत कॉमन है और इसकी वजह है लोगों की खराब लाइफस्टाइल। अनहेल्दी डाइट, सही समय पर खाना ना खाने, गलत चीजों का सेवन करना और कसरत ना करने जैसी आदतों के कारण लोगों के शरीर में यूरिक एसिड लेवल बढ़ने लगता है। बता दें कि यूरिक एसिड एक प्रकार का वेस्ट है जिसका निर्माण शरीर द्वारा किया जाता है। खाने-पीने की चीजों के साथ शरीर में पहुंचने वाला प्यूरीन ही यूरिक एसिड का स्तर बढ़ाने का काम करता है। यूरिक एसिड लेवल बढ़ने से आपको हथेलियों-पांव और अन्य जॉइंट्स वाली जगहों पर दर्द होता है। इससे, चलने-फिरने और रोजमर्रा के छोटे-मोटे काम करने में भी दिक्कतें आ सकती हैं।