hamburger icon
A
Read in English

नसों में चिपके बैड कोलेस्ट्रॉल को खुरच-खुरचकर बाहर निकाल फेंकेगी ये 4 सब्जियां, इस तरह करें सेवन

Naso se cholesterol saaf karne ke upday: हाई कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए आपके किचन में पड़ी रहने वाली ये सब्जियां बहुत लाभकारी साबित हो सकती हैं। पढ़ें इन सब्जियों के नाम।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated: January 27, 2025, 8:26 PM

नसों में चिपके बैड कोलेस्ट्रॉल को खुरच-खुरचकर बाहर निकाल फेंकेगी ये 4 सब्जियां, इस तरह करें सेवन photo icon1/6

बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करती हैं ये सब्जियां

Bad cholesterol controlling vegetables: बैड कोलेस्ट्रॉल या एलडीएल बढ़ना किसी की भी ओवरऑल हेल्थ को प्रभावित कर सकता है। लेकिन, हार्ट से जुड़ी बीमारियों का खतरा (Risk of heart diseases) बैड कोलेस्ट्रॉल की वजह से बहुत अधिक बढ़ जाता है। बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ जाने के बाद नसें अंदर से ब्लॉक होने लगती हैं। कोलेस्ट्रॉल नसों की अंदरूनी दीवारों पर चिपक जाता है जिससे नसें संकरी होने लगती हैं और इस ब्लॉकेज के कारण हार्ट तक ठीक तरीके से खून नहीं पहुंच पाता। ब्लड फ्लो धीमा हो जाने से रक्त को पम्प करने के लिए हार्ट को बहुत अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। इससे, हार्ट अटैक का रिस्क (risk of heart attack) बढ़ सकता है।

नसों में चिपके बैड कोलेस्ट्रॉल को खुरच-खुरचकर बाहर निकाल फेंकेगी ये 4 सब्जियां, इस तरह करें सेवन photo icon2/6

कोलेस्ट्रॉल कम करने के उपाय

बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ाने का काम आपकी डेली डाइट में शामिल फूड्स ही करते हैं। जंक फूड, फास्ट फूड और डीप फ्राइड फूड्स खाने से शरीर में बैड कोलेस्ट्रल बढ़ जाता है। वहीं, कुछ सब्जियों का सेवन करने से शरीर में जमा बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद होती है। यहां पढ़ें उन्हीं सब्जियों के बारे में जो हाई कोलेस्ट्रॉल और उसके नुकसान से बचाने में आपकी मदद कर सकती हैं।  Also Read - बैड कोलेस्ट्रॉल का कम स्तर डायबिटीज और हार्ट रोगियों के लिए जानलेवा, जानें इस स्थिति में क्या करें?

नसों में चिपके बैड कोलेस्ट्रॉल को खुरच-खुरचकर बाहर निकाल फेंकेगी ये 4 सब्जियां, इस तरह करें सेवन photo icon3/6

बीटरूट

यह सस्ती-सी सब्जी बाजार में 2-5 रूपये में ही मिल जाती है। आप 1-2 चुकंदर (Chukandar khane ke fayde) खाकर शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कंट्रोल कर सकते हैं। बीटरूट (Beetroots) या चुकंदर में पाए जाने वाले सोल्यूबल फाइबर और नाइट्रेट पाया जाता है जो नसों की सफाई का काम करता है और यह बैड कोलेस्ट्रॉल का लेवल कम करता है। (chukandar khane ke fayde)

नसों में चिपके बैड कोलेस्ट्रॉल को खुरच-खुरचकर बाहर निकाल फेंकेगी ये 4 सब्जियां, इस तरह करें सेवन photo icon4/6

लौकी

डाइटरी फाइबर से भरपूर लौकी की सब्जी और लौकी का रस दोनों ही बैड कोलेस्ट्रॉल का लेवल कम करने में कारगर पाए जाते हैं। लौकी का सेवन करने से विटामिन सी, कैल्शियम या आयरन पाया जाता है तो इससे आपकी इम्यूनिटी भी बढ़ेगी और बैड कोलेस्ट्रॉल का लेवल भी कम होता है।  Also Read - स्किन पर दिखते हैं कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के ऐसे लक्षण, नजरअंदाज करने की ना करें गलती

नसों में चिपके बैड कोलेस्ट्रॉल को खुरच-खुरचकर बाहर निकाल फेंकेगी ये 4 सब्जियां, इस तरह करें सेवन photo icon5/6

पालक (Spinach)

सर्दियों में पालक (Palak) का सेवन अगर आप करते हैं तो यह आपके शरीर में जमा बैड कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकता है। बैड कोलेस्ट्रॉल के नुकसान (Damage from bad cholesterol) से बचाकर यह सब्जी हार्ट को हेल्दी रखने में मदद करता है।

नसों में चिपके बैड कोलेस्ट्रॉल को खुरच-खुरचकर बाहर निकाल फेंकेगी ये 4 सब्जियां, इस तरह करें सेवन photo icon6/6

ब्रोकोली (Broccoli)

ब्रोकोली (Broccoli) की सब्जी में फाइबर पाया जाता है जो कोलेस्ट्रॉल को सोख लेता है। इसी तरह ब्रोकोली में मौजूद फाइटोकेमिकल्स हार्ट को हेल्दी रखने में मदद करते हैं। Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।  Also Read - अदरक के पानी से करें कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल, नेचुरल तरीका LDL घटाने का