बढ़े हुए यूरिक एसिड को कम करती हैं ये 5 सस्ती सब्जियां, यूरिक एसिड क्रिस्टल्स को कर देती हैं चकनाचूर

यूरिक एसिड लेवल से छुटकारा पाने के लिए कौन-सी सब्जियां खानी चाहिए और किन सब्जियों के सेवन से जोड़ों के दर्द से आराम मिल सकता है। पढ़ें उन्हीं सब्जियों के नाम यहां।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated: February 8, 2025, 6:24 PM

बढ़े हुए यूरिक एसिड को कम करती हैं ये 5 सस्ती सब्जियां, यूरिक एसिड क्रिस्टल्स को कर देती हैं चकनाचूर photo icon1/6

यूरिक एसिड कम करने के उपाय

Vegetables to control uric acid level: यूरिक एसिड खून में पाया जाने वाला एक वेस्ट है जो खाने-पीने की कई चीजों के साथ शरीर में बढ़ सकती है। दरअसल, खाने-पीने की कुछ चीजों में प्यूरीन पाया जाता है। यह प्यूरीन जब शरीर में पहुंचता है तो इसके विघटन से यूरिक एसिड बनता है। यूरिक एसिड का लेवल बढ़ जाने से शरीर के जॉइंट्स में दर्द की शिकायत बढ़ सकती है।

बढ़े हुए यूरिक एसिड को कम करती हैं ये 5 सस्ती सब्जियां, यूरिक एसिड क्रिस्टल्स को कर देती हैं चकनाचूर photo icon2/6

यूरिक एसिड कम करने के लिए कौन सी सब्जी खानी चाहिए?

अनहेल्दी लाइफस्टाइल की वजह से यूरिक एसिड लेवल की समस्या बढ़ सकती है। इसी तरह अल्कोहल का सेवन करने, बार-बार सोडा पीने, मोटापे और कुछ दवाओं के साइड-इफेक्ट्स (Side effects of medicines) के कारण भी यूरिक एसिड लेवल बढ़ सकता है। बढ़े हुए यूरिक एसिड लेवल को कम करने के लिए जहां कई फूड्स के सेवन से परहेज करना जरूरी है। इसी तरह कुछ खास सब्जियों का सेवन करने से भी यूरिक एसिड लेवल को कम करने में मदद हो सकती है।  Also Read - इन 3 देसी चीजों से जोड़ों में जमा क्रिस्टल को करें चकनाचूर, दर्द और सूजन से भी मिलेगा आराम

बढ़े हुए यूरिक एसिड को कम करती हैं ये 5 सस्ती सब्जियां, यूरिक एसिड क्रिस्टल्स को कर देती हैं चकनाचूर photo icon3/6

गोभी

सर्दियों में फूलगोभी और पत्तागोभी जैसी सब्जियों का सेवन करने से यूरिक एसिड लेवल कम होता है। गोभी में डाइटरी फाइबर पाया जाता है जो यूरिक एसिड को साफ करने में मदद करता है। इसीलिए, किसी भी तरह की सब्जी बनाते हुए उसमें फूलगोभी या पत्तागोभी मिक्स करें।

बढ़े हुए यूरिक एसिड को कम करती हैं ये 5 सस्ती सब्जियां, यूरिक एसिड क्रिस्टल्स को कर देती हैं चकनाचूर photo icon4/6

ब्रोकोली

फोलेट और एंटीऑक्सीडेंट्स के अलावा डाइटरी फाइबर का स्तर भी ब्रोकोली में बहुत अधिक होता है। ब्रोकोली खाने सा आपके शरीर में छुपे यूरिक एसिड को कंट्रोल करने में आसानी हो सकती है।  Also Read - जोड़ों में जमा यूरिक एसिड को बाहर निकाल देगी कच्ची हल्दी, जानें सेवन का सही तरीका

बढ़े हुए यूरिक एसिड को कम करती हैं ये 5 सस्ती सब्जियां, यूरिक एसिड क्रिस्टल्स को कर देती हैं चकनाचूर photo icon5/6

अदरक

हाई यूरिक एसिड में अदरक का सेवन करने से भी लाभ होता है। अदरक में मौजूद कुछ तत्व शरीर में जमा यूरिक एसिड को कम करने का काम करता है। आप किसी भी सब्जी को पकाते समय उसमें अदरक का पेस्ट मिला सकते हैं। इसी तरह अदरक का पानी पीने से भी यूरिक एसिड कम होता है।

बढ़े हुए यूरिक एसिड को कम करती हैं ये 5 सस्ती सब्जियां, यूरिक एसिड क्रिस्टल्स को कर देती हैं चकनाचूर photo icon6/6

खीरा

पानी और डाइटरी फाइबर से भरपूर खीरा यूरिक एसिड का लेवल कम करने में मदद करता है। खीरा खाने से शरीर में हाइड्रेशन लेवल बढ़ता है और इससे आपको यूरिक एसिड से छुटकारा पाने में आसानी होती है। Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।  Also Read - जोड़ों में जमे यूरिक एसिड को बाहर निकाल देगा कच्चा पपीता, जानें कैसे करें सेवन

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source