विटामिन बी12 के लिए खाएं ये सब्जियां
Vegetables rich in vitamin B12-विटामिन बी-12 की कमी के चलते पूरा शरीर खोखला हो सकता है। क्योंकि, विटामिन बी12 आपकी नसों के साथ-साथ मांसपेशियों और ब्रेन के लिए भी जरूरी न्यूट्रिएंट है। विटामिन बी12 की कमी से बचने के लिए (how to prevent vitamin b12 deficiency) हेल्दी और बैलेंस्ड मील की आवश्यकता पड़ती है। नॉन-वेजिटेरियल फूड्स को विटामिन बी12 का सबसे अच्छा स्रोत माना जाता है। लेकिन, अगर आपको लगता है कि वेजिटेरियन फूड्स या शाकाहार करने वाले लोगों को विटामिन बी12 नहीं मिल सकता है तो ऐसा नहीं है। आपके आसपास मौजूद कई तरह की सब्जियों में विटामिन बी12 पाया जाता है। आप इन्हें अपनी डाइट में शामिल कर विटामिन बी12 की पर्याप्त खुराक प्राप्त कर सकते हैं।
