बैड कोलेस्ट्रॉल कम करने वाली सब्जियां
कोलेस्ट्रॉल का स्तर जब शरीर मे बढ़ जाता है तो ये चिपिचपा पदार्थ नसों और दिल से जुड़ी धमनियों या आर्टरीज में भी जमा होने लगता है। बैड कोलेस्ट्रॉल हार्ट को बीमार बनाने और हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाला एक वेस्ट प्रॉडक्ट है। इसीलिए, इसे साफ करने के लिए आपको सही डाइट की मदद लेनी होगी। बैड कोलेस्ट्रॉल को साफ करने के लिए आप इन सस्ती सब्जियों (Vegetables to Lower bad Cholesterol level) को अपनी रोज की डाइट में शामिल कर सकते हैं।