• हिंदी

रोज खाएं ये 5 चीज, शरीर के साथ दिमाग भी रहेगा हेल्दी

5 Foods for healthy body and brain: शरीर के साथ दिमाग को भी हेल्दी रखना है तो डेली डाइट में आपको ये 5 फूड्स जरूर शामिल करने चाहिए। आइए जानते हैं कौन-से हैं वे फूड्स..

Written by intern23.seo | Updated : September 29, 2023 8:01 AM IST

शरीर और ब्रेन के लिए फायदेमंद फूड्स

शरीर के साथ दिमाग की सेहत को दुरुस्त रखने के लिए एक बैलेंस और पौष्टिक डाइट बेहद जरूरी है। शरीर में पोषक तत्वों की कमी से आप कई तरह की बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं। इसलिए आपको अपनी डाइट में कुछ जरूरी चीजों को शामिल करना चाहिए। अनहेल्दी डाइट से न केवल हमारा शरीर बल्कि हमारा दिमाग भी कमजोर होने लगता है। आज हम विस्तार से जानेंगे उन 5 फलों के बारे में जिन्हे अपनी डाइट में शामिल कर आप शरीर के साथ दिमाग को भी फिट रख सकते हैं।

अनार

अनार में विटामिन, एंटीऑक्सीडेंट और आयरन भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं जो हमारी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसके नियमित सेवन से हमारा शरीर की इम्यूनिटी मजबूत होती है। इसके अलावा अनार में पॉलीफेनॉल्स की पर्याप्त मात्रा पाई जाती है, जो हमारे दिमाग और नर्वस सिस्टम को हेल्दी रखता है। Also Read - मां-बाप की ये गलतियां तोड़ देती हैं बच्चे का मनोबल, बच्चे बन सकते हैं जिद्दी, कहीं आप तो नहीं करते ये मिस्टेक्स

संतरा

विटामिन-सी से भरपूर संतरे डेली खाने से हमें एक्टिव रहने में काफी मदद मिलती है। ये हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाता है। इसके अलावा संतरे में डायटरी फाइबर, आयरन, कैल्शियम जैसे पोषक तत्व भरपूर पाए जाते हैं। जो हमारे शरीर के साथ हमारे दिमाग को भी जवान रखते हैं।

कीवी

बीमारी लोगों को अक्सर कीवी खाने की सलाह देते हैं। नेचुरल एंजाइम से भरपूर कीवी हमारे शरीर के लिए बेहद लाभकारी फल है। इसके अलावा इसमें विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट भी पाए जाते हैं। हमारे शरीर के साथ हमारे ब्रेन को भी एक्टिव रखते हैं। Also Read - बच्चे को देते हैं विटामिन D सप्लीमेंट्स तो जरूर पढ़ें ये खबर, एक्सपर्ट्स ने बताया बच्चों के लिए कितनी फायदेमंद और खराब हैं ये गोलियां

बादाम

बादाम हमारे ब्रेन के लिए बेहतरीन ड्राई फ्रूट है। बादाम कैल्शियम, मैग्नीशियम विटामिन-ई और फाइबर से भरपूर होता है। जिसके नियमित सेवन से हमारा शरीर और दिमाग लंबे समय तक एक्टिव रहते है।

अखरोट

रोजाना खाली पेट 2 अखरोट खाने से हमारा मानसिक स्वास्थ्य बेहतर होता है। साथ ही इसमें पाया जाने वाला ओमेगा-3 फैटी एसिड बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में मदद करता है। अखरोट हमारे ब्लड प्रेशर को भी नॉर्मल रखता है और हार्ट अटैक के खतरे को भी कम करता है। Also Read - सर्दियों में आलसी लोगों का भी होगा वेट लॉस, पीएं इस पीले फल का जूस, कुछ दिनों में ही बनेंगे फिट