सर्दियों में फेफड़ों की समस्याओं से बचाए ये 5 फूड्स
सर्दियां आते ही ढेरों बीमारी (Winter Diseases) भी आ जाती हैं। सर्दी-जुकाम, खांसी, बुखार, गले में खराश, टॉन्सिल, हड्डियों में दर्द, बदन दर्द तो सर्दियों में होने वाली बहुत कॉमन समस्याएं हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ठंड के मौसम में फेफड़ों से संबंधित बीमारियों के होने का भी खतरा बढ़ जाता है? जी हां, यदि आपकी खांसी में कफ है और कफ सीने में जकड़ जाए, तो आपको सांस लेने में तकलीफ हो सकती है। सांस की नली में सूजन, संक्रमण हो सकता है, जिससे फेफड़ों पर भी नकारात्मक असर हो सकता है। लगातार बलगम वाली खांसी होने का मतलब है कि आपके फेफड़े हेल्दी नहीं हैं। इसमें आपको ब्रोंकाइटिस (Bronchitis) होने की संभावना बढ़ सकती है। इससे लंग इंफेक्शन (Lung Infection) का रिस्क भी बढ़ सकता है। सर्दियों में फेफड़ों से संबंधित समस्या जैसे निमोनिया, सीओपीडी, अस्थमा आदि ट्रिगर कर जाती हैं। सर्दियों में फेफड़ों को स्वस्थ रखने और सांसों से संबंधित समस्या से बचे रहने के लिए आप कुछ फूड्स का सेवन (Food for Healthy lungs) कर सकते हैं। जानें, कौन-कौन से खाद्य पदार्थ ठंड के मौसम में फेफड़ों को रखते हैं स्वस्थ, (Foods to eat in winter to avoid Lung problem) निरोग।