ब्रेस्ट मिल्क बढ़ाने के लिए खाएं ये फूड्स
Foods To Increase Breast Milk: मां का दूध बच्चे के लिए सबसे पहला और सम्पूर्ण आहार होता है। डॉक्टर्स भी शिशु के जन्म से लेकर 6 महीने तक मां का दूध पिलाने की ही सलाह देते हैं। लेकिन कई नई मांओं के साथ यह दिक्कत देखने को मिलती है कि उनकी ब्रेस्ट मिल्क की सप्लाई बहुत कम होती है यानी स्तनों में दूध का उत्पादन कम होता है। डिलीवरी के बाद नई मां और शिशु के संपूर्ण स्वास्थ्य और पोषण के लिए संतुलित और पौष्टिक आहार लेना बहुत जरूरी होता है। अगर आप ब्रेस्ट मिल्क बढ़ाने के तरीके तलाश रही हैं, तो कुछ फूड्स को अपनी डाइट में शामिल कर सकती हैं। आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे फूड्स के बारे में बता रहे हैं, जो ब्रेस्ट मिल्क को बढ़ाने में मदद कर सकते हैं।
