hamburger icon
A
Read in English

दूध के साथ गुड़ खाकर देखें, होंगे कई फायदे

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : June 26, 2018, 2:29 PM

दूध के साथ गुड़ खाकर देखें, होंगे कई फायदे photo icon1/6

Jaggery And Milk Main 1

कुछ लोग दूध सादा पीते हैं, तो कुछ दूध में चीनी डालकर पीना पसंद करते हैं। क्या कभी आपने दूध के साथ गुड़ खाकर देखा है? दूध के साथ गुड़ खाना चीनी डालकर दूध पीने के मुकाबले कहीं ज्यादा फायदेमंद होता है। सीनियर क्लिनिकल डायटिशन हिमांशी शर्मा कहती हैं कि गुड़ में मौजूद सुक्रोज, ग्लूकोज, आयरन और खनिज सेहत के लिए लाभदायक होते हैं। दूध के साथ गुड़ लेने से इसके फायदे कई गुना बढ़ जाते हैं। इन दोनों में मौजूद कुछ आवश्यक मिनरल्स शरीर को कई तरह से लाभ देते हैं। दूध में मौजूद कैल्शियम और गुड़ में मौजूद आयरन मांसपेशियों को मजबूती देते हैं और जोड़ों के दर्द से राहत भी देते हैं।

दूध के साथ गुड़ खाकर देखें, होंगे कई फायदे photo icon2/6

Jaggery And Milk Main 2

डाइजेशन सिस्टम होता है दुरुस्त। गुड़ खाने से आप पाचन संबंधी समस्याओं से बचे रह सकते हैं। इससे भोजन जल्दी पचता है। गैस नहीं बनने देता। प्रत्येक दिन रात में सोने से पहले एक गिलास गर्म दूध के साथ गुड़ का एक छोटा सा टुकड़ा जरूर खाएं।  Also Read - क्या वाकई लहसुन खाने से इम्यूनिटी बूस्ट होती है? जानें रिसर्च और एक्सपर्ट की राय

दूध के साथ गुड़ खाकर देखें, होंगे कई फायदे photo icon3/6

Jaggery And Milk Main 3

अस्थमा से परेशान लोगों को भी इससे काफी हद तक लाभ मिलता है। हवा में ऑक्सीजन की कमी और बढ़ते प्रदूषण से सांस लेने में काफी परेशानी होती है। खासकर सर्दियों के मौसम में शरीर को अंदर से गर्म रखने और कफ से बचाए रखने के लिए दूध के साथ गुड़ खाने से लाभ होता है।

दूध के साथ गुड़ खाकर देखें, होंगे कई फायदे photo icon4/6

Jaggery And Milk Main 4

जिन लोगों को जोड़ों में दर्द रहने की शिकायत रहती है, वे भी इसका सेवन कर सकते हैं। दूध और गुड़ का सेवन जोड़ों के दर्द में काफी हद तक आराम देता है। दूध में मौजूद विटामिन डी और कैल्शियम और गुड़ में मौजूद आयरन जोड़ों को मजबूत बनाने में मदद करता है। आप चाहें तो गुड़ को एक टुकड़ा अदरक के साथ खाएं, इससे भी फायदा मिलेगा। Also Read - प्रेग्नेंसी में कौन-सी वैक्सीन लगवानी चाहिए?

दूध के साथ गुड़ खाकर देखें, होंगे कई फायदे photo icon5/6

Jaggery And Milk Main 5

शरीर में खून की कमी है, तो गुड़ खाने से यह समस्या दूर हो जाती है। इससे खून भी साफ होता है। गुड़ खून में मौजूद हिमोग्लोबीन काउंट बढ़ाने के साथ-साथ शरीर की इम्यूनिटी को भी बूस्ट करता है। जिन महिलाओं को इर्रेगुलर पीरियड्स की समस्या है, उन्हें भी एक गिलास दूध के साथ गुड़ खाने से इस परेशानी से छुटकारा मिल सकता है।

दूध के साथ गुड़ खाकर देखें, होंगे कई फायदे photo icon6/6

Jaggery And Milk Main 6

वजन कम करने में जिस तरह शहद को अच्छा माना गया है, उसी तरह गुड़ भी वजन घटाता है। गुड़ केमिकल फ्री प्रोसेस से तैयार होता है, इसलिए इसे चीनी से बेहतर माना जाता है। अधिकतर डॉक्टर चीनी की बजाय गुड़ के अधिक इस्तेमाल पर जोर देते हैं। प्रतिदिन सोने से पहले गर्म दूध के साथ गुड़ खाएं, वजन कुछ ही महीनों में कम होने लगेगा। Also Read - प्रेग्नेंसी ठहरने के लिए अंडा कितना बड़ा होना चाहिए? बता रही हैं डॉक्टर