Potatoes 1
आलू तो आप खूब खाते होंगे। सब्जी में आलू न हो, तो बात ही नहीं बनती। शायद ही कोई ऐसी डिश हो जिसमें आलू न डाला जाता हो। आलू के बिना तो जैसे सब्जी अधूरी लगती है। लेकिन जो लोग अपने वेट को लेकर चिंतित रहते हैं, वह आलू खाने से घबराते हैं। वजन कम करना है, तो आलू से परहेज करना चाहिए। साथ ही जिन्हें डायबिटीज है को भी आलू खाने से दूरी बनाए रखनी चाहिए। वहीं अधिकतर लोग आलू को डीप फ्राई करके खाते है लेकिन ये सेहत के लिए बिल्कुल भी अच्छा नहीं होता है।
