अपने हेल्थ की ज़रूरत के हिसाब से यूं चुनें पास्ता की सही वेरायटी

मल्टीग्रेन पास्ता खरीदते समय ध्यान से लेबल पढ़ें और ऐसा ही पास्ता खरीदें जिसमें होल ग्रेन का इस्तेमाल किया गया हो।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Published : October 17, 2018, 5:06 PM

अपने हेल्थ की ज़रूरत के हिसाब से यूं चुनें पास्ता की सही वेरायटी photo icon1/5

Pasta Verieties

पास्ता एक कम्फर्ट फूड के तौर पर जाना जाता है। आमतौर पर जो पास्ता बाज़ार में मिलता है वह मैदे से बना होता है। तो वहीं इसे हेल्दी बनाने के लिए कई तरह की रेसिपिज़ हमारे शेफ और खाना पकाने वाली महिलाएं ट्राई करती रहती हैं। इसके अलावा पास्ता बनाने के लिए अलग-अलग तकनीक और प्रकार के आटों का इस्तेमाल किया जाता है। इस स्लाइड शो में हम लिख रहे हैं कुछ पास्ता वेरायटीज़ के बारे में और साथ ही वो कितने हेल्दी हैं यह समझने की कोशिश भी की हमने।

अपने हेल्थ की ज़रूरत के हिसाब से यूं चुनें पास्ता की सही वेरायटी photo icon2/5

Wheat-pasta

होल वीट पास्ता- यह फिलहाल बाज़ार में मौजूद पास्ता की विभिन्न वेरायटी में सबसे हेल्दी है। इसमें डायटरी फाइबर और कार्बोहाइड्रेट की मात्रा ज़्यादा होती है जो दिल से जुड़ी की बीमारियों का कारण बनता है। विटामिन और मिनरल की भी मात्रा इस प्रकार के पास्ता में अधिक होती है। एक कप पके हुए साधारण पास्ता में 221 कैलोरी होती है जबकि होल वीट पास्ता की इतनी ही मात्रा से 174 कैलोरी प्राप्त होती है। Also Read - सारे ट्रीटमेंट फेल होने के बाद भी मां नहीं बन पाईं अनीता, 32 साल की उम्र में आयुर्वेद से मिली सफलता

अपने हेल्थ की ज़रूरत के हिसाब से यूं चुनें पास्ता की सही वेरायटी photo icon3/5

Durum-wheat-vs-regular-pasta-THS

डुरम वीट पास्ता– डुरम गेंहू में ग्लूटेन और प्रोटीन की मात्रा अधिक होती है इसीलिए मैदा से बने पास्ता की तुलना में डुरम वीट से बना पास्ता सेहत के लिहाज से ज़्यादा बेहतर होता है।

अपने हेल्थ की ज़रूरत के हिसाब से यूं चुनें पास्ता की सही वेरायटी photo icon4/5

Pasta Types

सूजी पास्ता– पास्ता की यह वेरायटी भी काफी पॉप्युलर है लेकिन सूजी गेहूं से बनती है। गेंहू को कूटकर सूजी से बनता है। लेकिन ज़्यादातर सूजी पॉलिश किए हुए गेंहूं से बनती है इसीलिए आप इसे बहुत हेल्दी नहीं कह सकते।  Also Read - Delhi-NCR में हर 20वें व्यक्ति को डायबिटीज + बीपी का खतरा? क्यों बढ़ रही है ये 2 बीमारियां?

अपने हेल्थ की ज़रूरत के हिसाब से यूं चुनें पास्ता की सही वेरायटी photo icon5/5

Pasta

मल्टीग्रेन पास्ता- मल्टीग्रेन पास्ता बनाने के अलग-अलग अनाज़ों के आटे का मिश्रण इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन मल्टीग्रेन पास्ता खरीदते समय ध्यान से लेबल पढ़ें और ऐसा ही पास्ता खरीदें जिसमें होल ग्रेन का इस्तेमाल किया गया हो।