hamburger icon
A
Read in English

Vegetable Juice For Diabetes: डायबिटीज रोगियों के लिए दवाई से भी ज्यादा कारगर है ये 4 वेजिटेबल जूस, ब्लड शुगर लेवल रहता है कंट्रोल

Vegetable Juice For Diabetes: डायबिटीज रोगियों के लिए अपना ब्लड शुगर कंट्रोल करना थोड़ा मुश्किल होता है, यहां हम आपको चार सब्जियों के जूस के बारे में बता रहे हैं, जो आपका ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रखेंगे। 

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Updated: December 25, 2021, 11:57 AM

Vegetable Juice For Diabetes: डायबिटीज रोगियों के लिए दवाई से भी ज्यादा कारगर है ये 4 वेजिटेबल जूस, ब्लड शुगर लेवल रहता है कंट्रोल photo icon1/5

डायबिटीज रोगियों के लिए वेजिटेबल जूस

सर्दियों के मौसम में सेहत का विशेष ख्याल रखने की जरूरत होती है। अगर आप डायबिटीज के पेशेंट हैं तो आपको और भी ज्यादा केयर करने की जरूरत है। डायबिटीज एक ऐसी समस्या है, जिसमें व्यक्ति का ब्लड शुगर लेवल बढ़ता और घटता रहता है। जिससे कई तरह की दूसरी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। डायबिटीज के मरीजों में शुगर लेवल बढ़ने के कारण उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो जाती है। इसके अलावा उनकी आंखों, नर्वस सिस्टम, हृदय और किडनी पर बुरा असर पड़ता है। इससे व्यक्ति की जान भी जा सकती है। इसलिए जरूरी है कि आप अपना ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रखें। यहां हम आपको कुछ सब्जियों के बारे में बता रहे हैं जिसका सर्दियों में जूस बनाकर पीने से आपका ब्लड शुगर लेवल नियंत्रित रहेगा।

Vegetable Juice For Diabetes: डायबिटीज रोगियों के लिए दवाई से भी ज्यादा कारगर है ये 4 वेजिटेबल जूस, ब्लड शुगर लेवल रहता है कंट्रोल photo icon2/5

ब्लड शुगर नियंत्रित करता है खीरे का जूस

खीरा आमतौर पर गर्मियों में मिलता है लेकिन आजकल इसकी पैदावार सर्दियों में भी होने लगी है। खीर में फाइबर के साथ-साथ पोटेशियम और जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं जो प्राकृतिक रूप से इंसुलिन की मात्रा बढ़ाकर ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मदद करता है। खीरे का जूस पीना डायबिटीज रोगियों के लिए बेस्ट है।  Also Read - बारिश के मौसम में बढ़ जाता है लेप्टोस्पायरोसिस खतरा, जानें क्या हैं इसके लक्षण और कारण

Vegetable Juice For Diabetes: डायबिटीज रोगियों के लिए दवाई से भी ज्यादा कारगर है ये 4 वेजिटेबल जूस, ब्लड शुगर लेवल रहता है कंट्रोल photo icon3/5

डायबिटीज के लिए करेले का जूस

करेले के बारे में हम सब जानते हैं कि यह बहुत फायदेमंद सब्जी है इसमें पोटेशियम, विटामिन ए, विटामिन बी, विटामिन सी, थायमीन और राइबोफ्लेविन भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। यह डायबिटीज के मरीजों में ब्लड शुगर लेवल नियंत्रित रखने में मदद करते हैं। यह पैंक्रियाज के बीटा सेल्स को बढ़ाते हैं।  जो टाइप टू डायबिटीज रोगियों के लिए काफी मददगार है। सर्दियों में करेले का जूस नियमित रूप से लिया जा सकता है। 

Vegetable Juice For Diabetes: डायबिटीज रोगियों के लिए दवाई से भी ज्यादा कारगर है ये 4 वेजिटेबल जूस, ब्लड शुगर लेवल रहता है कंट्रोल photo icon4/5

टमाटर का जूस ब्लड शुगर कंट्रोल करता है

टमाटर स्वाद में खट्टा जरूर होता है लेकिन यह डायबिटीज को कंट्रोल करने में काफी मददगार है। टमाटर एंटीऑक्सीडेंट गुणों से युक्त होता है, साथ ही इसमें अन्य जरूरी पोषक तत्व भी पाए जाते हैं। इसमें प्यूरीन भी होता है जो ब्लड शुगर में फायदेमंद होता है। आप टमाटर को अच्छी तरह से साफ कर उसका जूस बनाकर पी सकते हैं।  Also Read - करियर और परिवार के बीच सेहत को नजरअंदाज कर रही हैं महिलाएं, डॉक्टर ने बताया बढ़ रहा है इन 4 कैंसर का खतरा

Vegetable Juice For Diabetes: डायबिटीज रोगियों के लिए दवाई से भी ज्यादा कारगर है ये 4 वेजिटेबल जूस, ब्लड शुगर लेवल रहता है कंट्रोल photo icon5/5

मूली के पत्तों का जूस डायबिटीज में फायदेमंद है

मूली की पैदावार आमतौर पर सर्दियों में ही होती है, यह सर्दियों वाली सब्जियों की कैटेगरी में आता है। मूली न सिर्फ पाचन तंत्र को सही कर रखती है, बल्कि मूली के पत्तों का जूस पीने से ब्लड शुगर लेवल नियंत्रित रहता है। (डिस्क्लेमर:इस लेख में दी गई बीमारी और उससे राहत के लिए सुझाए गए नुस्खों से जुड़ी सभी जानकारियां सूचनात्मक उद्देश्य से लिखी गयी है। किसी बीमारी की चिकित्सा से जुड़े किसी भी निष्कर्ष तक पहुंचने के लिए कृपया अपने चिकित्सक का परामर्श लें।)