क्या मखाना खाने से बढ़ जाता है यूरिक एसिड
Eating makhana in high uric acid-बीच-बीच में लगने वाली भूख को शांत करने के लिए लोग अक्सर चिप्स, कुकीज और समोसे जैसी चीजें खाना पसंद करते हैं। लेकिन, इन सबका एक हेल्दी पर्याय भी है मखाना, जिसे इन दिनों खूब पसंद किया जा रहा है। हेल्दी मंचिंग के लिए मखाना इन दिनों दुनियाभर में खूब पसंद किया जा रहा है। लेकिन, हाई यूरिक एसिड लेवल वाले लोगों को अक्सर इस बात का डर लगता है कि उन्हें मखाना चाहिए कि नहीं। दरअसल, लोगों को लगता है कि मखाना खाने से उनका यूरिक एसिड लेवल बढ़ सकता है। आइए जानते हैं कि क्या सचमुच मखाना खाने से यूरिक एसिड लेवल बढ़ जाता है ? (Is makhana good for uric acid?)