Amla Side Effects: इन 5 तरह के लोगों को नहीं करना चाहिए आंवले का सेवन, जानिए कारण और नुकसान

Amla Side Effects: अगर आपको आंवला खाना पसंद है और आप अधिक मात्रा में आंवले का सेवन करते हैं तो आपको आंवले से जुड़ी इन पांच बातों को जरूर जानना चाहिए। 

Written by Atul Modi | Published : December 7, 2021 12:39 PM IST

1/6

आंवला इन 5 स्वास्थ्य स्थितियों में हानिकारक हो सकता है

आंवला (Amla) सर्दियों के मौसम में खाया जाने वाला एक पौष्टिक फल है। आंवला एक ऐसा विंटर सुपरफूड (Winter Superfood) है जो विटामिन सी से समृद्ध है। आंवले में संतरे के मुकाबले 20 गुना अधिक विटामिन सी पाया जाता है। आंवले का सेवन करने से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है यह आंखों, बालों, नाखूनों और पेट के लिए भी काफी फायदेमंद है। हालांकि कई शारीरिक परिस्थितियों में आंवले का सेवन नहीं करना चाहिए। खट्टा फल (Citrus Fruit) होने के नाते आंवला कई स्वास्थ्य स्थितियों में हानिकारक हो सकता है। यहां हम आपको उन 5 परिस्थितियों के बारे में बता रहे हैं जिनमें आंवले का सेवन नहीं करना चाहिए। 

2/6

रक्त संबंधी विकारों में ना खाएं आंवला

जब आप रक्त संबंधी विकारों (Blood Related Disorder) से जूझ रहे हो तो उस दौरान आंवले का सेवन नहीं करना चाहिए क्योंकि भारतीय आंवले में एंटीप्लेटलेट गुण होते हैं इसका मतलब यह है कि यह रक्त के थक्के को बनने से रोक सकता है। सामान्य लोगों के लिए हार्ट अटैक और स्ट्रोक के खतरे को कम करना अच्छा हो सकता है लेकिन जो लोग पहले से ही ब्लड रिलेटेड डिसऑर्डर से पीड़ित हैं उनके लिए आंवला खाना एक अच्छा विकल्प नहीं है।  Also Read - पिंक सॉल्ट सेहत के लिए कैसे है फायदेमंद? जानें सामान्य नमक से कैसे अलग है

3/6

जब आप किसी सर्जरी की तैयारी में हों

अगर आप हाल फिलहाल में किसी प्रकार की सर्जरी प्लान कर रहे हैं तो आपको आंवले से परहेज करना चाहिए सर्दियों वाले इस फूड का अधिक मात्रा में सेवन करने से रक्तस्राव का खतरा बढ़ जाता है। यदि ब्लीडिंग लंबे समय तक होती है तो इससे टिश्यू हाइपरक्सेमिया और मल्टी ऑर्गन डिस्फंक्शन हो सकता है। अक्सर या सलाह दी जाती है कि सर्जरी से लगभग 2 हफ्ते पहले आंवला खाना बंद कर देना चाहिए। 

4/6

जब आपका ब्लड शुगर लेवल कम है

अध्ययनों की माने तो आंवला ब्लड शुगर लेवल (Blood Sugar Level) को कम करने में मदद कर सकता है ऐसे में जब आपका ब्लड शुगर लेवल पहले से ही कम हो तो उस स्थिति में आंवले का सेवन नहीं करना चाहिए। खासकर जब आप ब्लड शुगर कम करने के लिए डायबिटीज की दवाइयां खा रहे हो तो आंवले का सेवन नहीं करना चाहिए इससे आपका ब्लड शुगर लेवल और ज्यादा नीचे जा सकता है। Also Read - दिमाग को थका देती है बार-बार सोचने की आदत, जानें कैसे करें कंट्रोल

5/6

अगर आपकी स्किन ड्राई है

जिनकी स्किन ड्राई होती है उन्हें आंवले का सेवन ज्यादा नहीं करना चाहिए क्योंकि इससे बालों का झड़ना इचिंग रूसी और बालों से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं आंवले में कुछ ऐसे कंपाउंड होते हैं जो डिहाइड्रेशन को बढ़ावा देते हैं, जिसके कारण ड्राइनेस पढ़ सकती हैं। यही वजह है कि आंवले का सेवन करने पर पानी अधिक मात्रा में पीना चाहिए। 

6/6

गर्भवती या ब्रेस्टफीड कराने वाली महिलाएं

आमला पोषक तत्वों से भरपूर एक ऐसा फल है जो तमाम तरह की समस्याओं को ठीक करता है लेकिन इसके अधिक सेवन से डायरिया और डिहाईड्रेशन जैसी समस्याएं हो सकती हैं। विशेषज्ञों की मानें तो प्रेग्नेंट और स्तनपान कराने वाली महिलाओं के लिए ऐसी स्थिति गंभीर हो सकती है। इसलिए उन्हें आंवले का ज्यादा सेवन नहीं करना चाहिए। Also Read - चांदी के गिलास का पानी होता है बेहद फायदेमंद, रोज पीने से दूर हो जाएंगी ये 4 समस्याएं