चाय पीते ही बढ़ जाता है शुगर लेवल तो पीएं ग्रीन कॉफी, डायबिटीज तो कंट्रोल होगा ही, दूर होंगी ये हेल्थ प्रॉब्लम्स भी

दुनियाभर में ग्रीन कॉफी को एक हेल्दी ड्रिंक के तौर पर पहचान मिल रही है और लोग इसे अपनी डाइट में शामिल भी कर रहे हैं।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated: March 28, 2024, 11:09 AM

चाय पीते ही बढ़ जाता है शुगर लेवल तो पीएं ग्रीन कॉफी, डायबिटीज तो कंट्रोल होगा ही, दूर होंगी ये हेल्थ प्रॉब्लम्स भी photo icon1/5

ग्रीन कॉफी है हेल्दी ड्रिंक

Green Coffee Health Benefits: ब्लैक कॉफी के फायदों के बारे में आपने भी सुना ही होगा। कॉफी पीने से सुस्ती तो दूर होती ही है साथ ही यह मेंटल हेल्थ के लिए भी अच्छी होती है। पर क्या आपने ग्रीन कॉफी के बारे में सुना है? ग्रीन टी (Green tea) की तरह ही दुनियाभर में ग्रीन कॉफी का भी बोलबाला है। ग्रीन कॉफी को एक हेल्दी ड्रिंक (healthy drink) के तौर पर पहचान मिल रही है और लोग इसे अपनी डाइट में शामिल भी कर रहे हैं। आइए जानें ग्रीन कॉफी पीना किस तरह से आपकी हेल्थ के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। (benefits of drinking green coffee in hindi)

चाय पीते ही बढ़ जाता है शुगर लेवल तो पीएं ग्रीन कॉफी, डायबिटीज तो कंट्रोल होगा ही, दूर होंगी ये हेल्थ प्रॉब्लम्स भी photo icon2/5

ब्लैक कॉफी से कितनी अलग है ग्रीन कॉफी?

ग्रीन कॉफी उन्हीं कॉफी बींस से बनती हैं जिनसे आपकी ब्लैक कॉफी या नॉर्मल कॉफी तैयार की जाती है। हमारे किचन्स में इस्तेमाल होने वाली साधारण कॉफी को बनाने के लिए कॉफी बींस को भूनकर उनका पाउडर बनाया जाता है। जबकि, ग्रीन कॉफी के नेचुरल फ्लेवर को बनाए रखने के लिए इसे रोस्ट नहीं किया जाता है। इस तरह इसे कम समय के लिए प्रोसेस किया जाता है और ग्रीन कॉफी में पोषक तत्वों (nutrients in green coffee) की मात्रा भी अधिक ही होती है। (Black coffee vs green coffee)  Also Read - 40 साल की उम्र में शुगर कितना होना चाहिए?

चाय पीते ही बढ़ जाता है शुगर लेवल तो पीएं ग्रीन कॉफी, डायबिटीज तो कंट्रोल होगा ही, दूर होंगी ये हेल्थ प्रॉब्लम्स भी photo icon3/5

बॉडी डिटॉक्स

साधारण कॉफी पीने से जहां शरीर में कैफीन और कुछ टॉक्सिंस (toxins) की मात्रा बढ़ सकती है वहीं, ग्रीन कॉफी पीने से शरीर में छुपे टॉक्सिंस से छुटकारा पाने में मदद होती है। ग्रीन कॉफी पीने से बॉडी डिटॉक्स होता है। ग्रीन कॉफी में एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं जो स्किन, बाल और ओवरऑल हेल्थ को इम्प्रूव करते हैं। (green coffee for body detox)

चाय पीते ही बढ़ जाता है शुगर लेवल तो पीएं ग्रीन कॉफी, डायबिटीज तो कंट्रोल होगा ही, दूर होंगी ये हेल्थ प्रॉब्लम्स भी photo icon4/5

डायबिटीज पेशेंट्स के लिए फायदेमंद

ब्लड शुगर लेवल बढ़ जाने के डर के कारण डायबिटीज मरीज चाय-कॉफी से परहेज करते हैं। लेकिन उनके लिए ग्रीन कॉफी का सेवन बहुत लाभकारी होता है। ग्रीन कॉफी पीने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है और डायबिटीज मैनेज करने में आसानी होती है।  Also Read - क्या है Diabetes Distress जो शरीर और मन को थका देता है: डॉ. नीरज कुमार

चाय पीते ही बढ़ जाता है शुगर लेवल तो पीएं ग्रीन कॉफी, डायबिटीज तो कंट्रोल होगा ही, दूर होंगी ये हेल्थ प्रॉब्लम्स भी photo icon5/5

वेट लॉस

कुछ स्टडीज में यह पाया गया कि नियमित ग्रीन कॉफी पीने से मोटापा घटाने में सहायता हो सकती है। ग्रीन कॉफी पीने से वेट कंट्रोल में रहता है। साथ ही यह पाचन शक्ति भी बढ़ाता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source