Diarrhea And Herbal Tea Treatment 1
अक्सर उल्टा-सीधा खा लेने से डायरिया की समस्या शुरू हो जाती है। इससे बाउल मूवमेंट्स बढ़ जाते हैं। आप बार-बार बाथरूम जाने लगते हैं। डायरिया दो तरह से होता है, गंभीर और लंबे समय तक रहने वाला डायरिया। लंबे समय तक रहने के कारण आपको डिहाइड्रेशन भी हो सकता है, क्योंकि इससे शरीर का पानी निकल जाता है। डायरिया के दौरान आपको खान-पान में सही बदलाव करने की जरूरत होती है। हर्बल टी एक स्वस्थ पेय है जो डायरिया की समस्या से राहत दिलाता है। जानें, डायरिया की समस्या में कौन सी हर्बल टी पिने से लाभ होता है।
