ब्लड शुगर लेवल बढ़ा देते है ये ड्राई फ्रूट्स
अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं या आपके आसपास कोई शुगर पेशेंट (sugar patients) है तो आपको पता होगा किस तरह उन्हें खाने-पीने से जुड़ी बातों का ख्याल रखना पड़ता है। दरअसल, डायबिटीज के मरीजों के लिए किसी भी चीज का सेवन करने से पहले इस बात का ख्याल रखना पड़ता है कि उस फूड को खाने से उनका शुगर लेवल (blood sugar level) किस तरह प्रभावित हो सकता है। ड्राई फ्रूट्स का सेवन हेल्थ के लिए फायदेमंद माना जाता है। इसी तरह डायबिटीज कंट्रोल करने के लिहाज से भी कुछ ड्राई फ्रूट्स का सेवन बहुत लाभकारी होता है। लेकिन, डायबिटीज में हर तरह के ड्राई फ्रूट्स नहीं खाने चाहिए। (which dry fruits are bad for diabetes patients)