hamburger icon
A
Read in English

ब्लड शुगर कम करने के लिए डायबिटीज रोगी रायते में मिलाकर खाएं ये 1 चीज! सुबह या शाम कंट्रोल रहेगी शुगर

Raita in diabetes : हम आपको खाने के साथ एक ऐसे रायते के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपका ब्लड शुगर लेवल मेंटेंन रखने के साथ-साथ आपका पेट फुल रखने में मदद करती है। आइए जानते हैं इस रायते के बारे में।

WrittenBy

Written By: Jitendra Gupta | Published : September 11, 2022, 10:29 AM

ब्लड शुगर कम करने के लिए डायबिटीज रोगी रायते में मिलाकर खाएं ये 1 चीज! सुबह या शाम कंट्रोल रहेगी शुगर photo icon1/6

डायबिटीज रोगी रायते में मिलाकर खाएं ये 1 चीज!

Raita in diabetes : डायबिटीज ( diabetes in hindi), लाइफस्टाइल से जुड़ी एक ऐसी परेशानी है, जिसमें आपको अपने खान-पान के साथ-साथ ब्लड शुगर पर भी खासा ध्यान रखने की जरूरत होती है। दरअसल डायबिटीज में आपको ऐसे फूड्स का सेवन करने की जरूरत होती है, जो आपका ब्लड शुगर कंट्रोल रखें। अक्सर डायबिटीज रोगी अपनी डाइट को लेकर असमंजस की स्थिति में रहते हैं और सोचते हैं कि ऐसी क्या चीज है, जो उन्हें फिट बनाए रख सकती है और उनके ब्लड शुगर लेवल को भी दुरुस्त रख सकती है। इस लेख में हम आपको खाने के साथ एक ऐसे रायते (Raita in diabetes) के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपका ब्लड शुगर लेवल मेंटेंन रखने के साथ-साथ आपका पेट फुल रखने में मदद करती है। आइए जानते हैं इस रायते के बारे में।

ब्लड शुगर कम करने के लिए डायबिटीज रोगी रायते में मिलाकर खाएं ये 1 चीज! सुबह या शाम कंट्रोल रहेगी शुगर photo icon2/6

1-डायबिटीज में रायता (Raita In Diabetes In Hindi)

अक्सर डायबिटीज के शिकार लोगों को अपने खान-पान का ख्याल रखने की हिदायत दी जाती है लेकिन खाना खाते वक्त उन्हें ऐसा क्या खाना है, जिससे उनका ब्लड शुगर लेवल न बढ़े। डायबिटीज रोगी दोपहर के खाने या फिर रात के खाने के वक्त रायता अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं बशर्ते उन्हें रायता में ऐसी चीज का इस्तेमाल करना होगा, जो उनकी सेहत को फायदा पहुंचाने का काम करे। आइए जानते हैं कौन सी है ये चीज।  Also Read - सेहतमंद रहने के लिए हर हफ्ते कितनी एक्सरसाइज है जरूरी? बता रहे हैं हेल्थ एक्सपर्ट

ब्लड शुगर कम करने के लिए डायबिटीज रोगी रायते में मिलाकर खाएं ये 1 चीज! सुबह या शाम कंट्रोल रहेगी शुगर photo icon3/6

2-मेथी की पत्तियों वाला रायता (Methi Leaves In Raita In Hindi)

कई डाइटीशियन और हेल्थ एक्सपर्ट ये सलाह देते हैं कि डायबिटीज के मरीजों के लिए रायते का सेवन बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है बशर्ते वह रायते में सही चीज का इस्तेमाल करें। आपको रायता बनाते वक्त सिर्फ उसनें मेथी की पत्तियां (Fenugreek Leaves) का इस्तेमाल करना होगा। मेथी की पत्तियों का इस्तेमाल आपके रायते के गुणों को बढ़ाता है और आपके ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करता है।

ब्लड शुगर कम करने के लिए डायबिटीज रोगी रायते में मिलाकर खाएं ये 1 चीज! सुबह या शाम कंट्रोल रहेगी शुगर photo icon4/6

3-पत्तों और बीजों का इस्तेमाल (methi Leaves And Seeds Uses In Hindi)

बता दें कि मेथी के पत्तों में मौजूद पौटेशियम, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीज, विटामिन ए, विटामिन बी6, विटामिन सी, विटामिन के, फॉलिक एसिड, रीबोफ्लिन और कॉपर जैसे ढेर सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं। इतना ही नहीं इसके पत्तों का सेवन सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। मेथी के पत्तों में घुलनशील फाइबर की प्रचुर मात्रा के कारण कार्ब्स का अवशोषण धीमा हो जाता है, जिसकी वजह से पाचन भी धीरे होता है और रक्त में ग्लूकोज की मात्रा कम पहुंचती है। मेथी के दाने भी डायबिटीज रोगियों के लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं, जो ब्लड शुगर को कंट्रोल करने का काम करते हैं।  Also Read - मानसून में नवजात और छोटे बच्चों का रखें खास ख्याल, इंफेक्शन से बचाने के लिए अपनाएं ये आसान उपाय

ब्लड शुगर कम करने के लिए डायबिटीज रोगी रायते में मिलाकर खाएं ये 1 चीज! सुबह या शाम कंट्रोल रहेगी शुगर photo icon5/6

4-मेथी का पानी भी फायदेमंद (Methi Water Benefits In Hindi)

डायबिटीज रोगियों के लिए मेथी का पानी (Fenugreek Water) भी बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है, जो ब्लड शुगर को कंट्रोल करने का काम करता है। इस नुस्खे को आजमाने के लिए मेथी को एक गिलास गर्म पानी में रात भर भिगोकर छोड़ दें। सुबह खाली पेट उस पानी को छान कर पी लें। आप अपने हिसाब से पानी में मेथी को उबाल कर ठंडा कर भी पानी को पी सकते हैं।

ब्लड शुगर कम करने के लिए डायबिटीज रोगी रायते में मिलाकर खाएं ये 1 चीज! सुबह या शाम कंट्रोल रहेगी शुगर photo icon6/6

5-इन पाउडर का भी करें इस्तेमाल (methi In Diabetes Hindi)

आप अगर मेथी के गुणों को और ज्यादा बढ़ाना चाहते हैं तो आप उसमें दूसरे मसाले भी मिक्स कर सकते हैं। आप मेथी के दानों को पीस लें और उसका पाउडर बना लें। आप आंवला और हल्दी पाउडर को भी इसमें मिक्स कर सकते हैं। आप एक चम्मच में इस मिश्रण को लें और हर दिन 3 बार तक इसका सेवन करें, जिससे आपको अपना ब्लड शुगर लेवल कम करने में मदद मिलेगी।  Also Read - शरीर के लिए क्यों जरूरी है विटामिन-डी? जानें इसकी कमी से क्या होता है