Detox Juices for Lungs: फेफड़ों को साफ कर उन्हें हेल्दी रखते हैं ये 5 ड्रिंक्स, जरूर करें डाइट में शामिल

Detox Juices for Lungs in Hindi- फेफड़ों को प्रदूषण और बाहरी वातावरण से काफी नुकसान पहुंचता है। ऐसे में नियमित रूप से फेफड़ों की साफ-सफाई जरूरी है। कुछ डिटॉक्स जूस पीकर आप अपने लंग्स को बना सकते हैं हेल्दी और मजबूत....

Written by Anshumala | Updated : March 4, 2021 2:46 PM IST

1/6

फेफड़ों को स्वस्थ रखने वाले जूस

Detox juices for lungs in Hindi: फेफड़ों को स्वस्थ रखना बहुत जरूरी है, क्योंकि यह शरीर को ऑक्सीजन पहुंचाता है और कार्बन डाईऑक्साइड को बाहर निकालता है। हमारे शरीर के महत्वपूर्ण अंगों में से एक है लंग्स यानी फेफड़े (Healthy Lungs)। वातावरण में बढ़ते प्रदूषण के कारण सबसे ज्यादा नुकसान हमारे फेफड़ों को पहुंचता है। धीरे-धीरे फेफड़ों में गंदगी जमा होने लगती है और यह कई बीमारियों से घिर जाता है। हालांकि, कुछ हेल्दी ड्रिंक्स (Drinks For Healthy Lungs) के सेवन से आप अपने फेफड़ों को स्वस्थ बनाए रख सकते हैं। ये कुछ ऐसे पेय पदार्थ हैं, जो फेफड़ों की साफ-सफाई करते हैं। फेफड़ों को डिटॉक्सिफाई (Detoxifying Drinks for Lungs) करते हैं ये हेल्दी ड्रिंक्स। इन ड्रिंक्स के सेवन के अलावा, आप अपने फेफड़ों को एक्सरसाइज, हेल्दी खानपान, भरपूर नींद के जरिए भी स्वस्थ बनाए रख सकते हैं। जानें, फेफड़ों (Lungs) को साफ और स्वस्थ रखने वाले हेल्दी ड्रिंक्स (Juices to Improve Lungs) के बारे में यहां.....

2/6

गाजर-केल स्मूदी फेफड़ों को करे डिटॉक्स

गाजर और केल (Carrot kale smoothie) दोनों ही फेफड़ों के लिए बहुत हेल्दी होते हैं। इन दोनों को मिलाकर तैयार स्मूदी के सेवन से फेफड़े अंदर से साफ होते हैं। विटामिन ए से भरपूर यह स्मूदी लंग्स के लिए हेल्दी है। केल में कैल्शियम होता है। इस स्मूदी में आप अदरक, नींबू का रस भी मिलाकर इसे और भी ज्यादा हेल्दी बना सकते हैं। अदरक इंफ्लेमेशन से लड़ता है। नींबू में मौजूद विटामिन सी सेहत को कई लाभ पहुंचाते हैं। केल, गाजर, अदरक को साफ करके काट लें। इसे मिक्सी में डालकर ग्राइंड करें। अब नमक और नींबू का रस मिला दें। इसे छान कर इसका सेवन करें।  Also Read - वजन घटाने के लिए कितना सही है Bariatric Surgery, जानें किन लोगों के लिए है फायदेमंद

3/6

मुलेठी की चाय फेफड़ों को करे डिटॉक्स

मुलेठी (mulethi tea) बहुत ही हेल्दी हर्ब है। इसके सेहत पर कई फायदे होते हैं। यह सर्दी-जुकाम, खांसी, गले में खराश के साथ ही फेफड़ों की समस्याओं को भी दूर करती है। मुलेठी पाउडर को एक गिलास पानी और एक चम्मच शहद के साथ मिलाकर पीने से फायदा होता है। आप इसकी चाय भी बनाकर पी सकते हैं। मुलेठी हृदय रोग के होने की संभावनाओं को भी कम करती है।

4/6

दालचीनी वाला पानी फेफड़ों की करे सफाई

दालचीनी एंटीऑक्सिडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होती है। दालचीना (Cinnamon water for lungs) वाला पानी पीने से फेफड़ों में होने वाला सूजन (Inflammation) कम होता है। साथ ही, रक्तचाप और ब्लड शुगर को भी नियंत्रित करने में मदद करता है। एक शोध के अनुसार, फेफड़ों के कैंसर से ग्रस्त लोग यदि उपचार से पहले और बाद में इस एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर ड्रिंक को पिएंगे, तो काफी लाभ हो सकता है। Also Read - इन 5 लोगों के लिए नुकसानदेह हो सकता है पपीता, रोजाना खाने से बढ़ सकती हैं परेशानियां

5/6

ग्रीन टी भी है फेफड़ों के लिए हेल्दी

ग्रीन टी का सेवन लोग वजन कम करने के लिए अधिक करते हैं, लेकिन आपको यह जानकर हैरानी होगी कि ग्रीन टी (Green Tea) फेफड़ों को अंदर से मजबूत बनाती है। फेफड़ों में मौजूद गंदगी को बाहर निकाल फेंकती (detox drinks to cleanse lungs) हैं। ग्रीन टी एक एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर चाय है, जो फेफड़ों में होने वाले इंफ्लेमेशन को कम करती है। आप दूध वाली चाय की जगह सुबह में ग्रीन टी का सेवन करें।

6/6

हेल्दी लंग्स के लिए पिएं शहद मिला गुनगुना पानी

गुनगुने पानी में एक चम्मच शहद मिलाकर पीने से फेफड़ों को मजबूती मिलती है। ये बाहर की गंदगी और प्रदूषण से फेफड़ों को बचाते हैं। शहद (Honey with warm water) में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण इंफ्लेमेशन की समस्या को कम करते हैं। गर्म पानी पीने से शरीर अंदर से साफ होता है। फेफड़े में जमी गंदगी बाहर निकलती है। शहद एक नेचुरल स्वीटनर है और इसे गुनगुने पानी में मिलाकर पीने से शरीर को फ्री रैडिकल्स के दुष्प्रभावों से भी बचाने का काम करता है। Also Read - गर्मियों में रोज खाएं ये 3 ड्राई फ्रूट्स, बढ़ेगी एनर्जी और पेट में नहीं होगी जलन