टमाटर के साथ नहीं खानी चाहिए ये चीजें
Side Effects of Tomatoes-Cucumber Together: गर्मियों के मौसम में खीरे की स्लाइसेस के ऊपर नमक और चाट मसाला बुरककर खाने से ना केवल ताजगी मिलती है बल्कि शरीर को गर्मियों के मौसम का सामना करने की शक्ति भी मिलती है। इसीलिए, ककड़ी और खीरे को रायता और सलाद में अन्य सब्जियों के साथ मिलाकर भी खाया जाता है। लेकिन, खीरे के साथ कुछ फूड्स का सेवन सेहत के लिए अधिक नुकसानदायक साबित हो सकता है। खासकर, टमाटर और खीरे का एकसाथ सेवन करने से कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। गौरतलब है कि सैंडवीच से लेकर सलाद और चाट जैसी डिशेज में भी टमाटर के साथ खीरा खाया जाता है। यहां पढ़ें खीरा और टमाटर एकसाथ खाना क्यों है सेहत के लिए हानिकारक। साथ ही पढ़ें खीरे के साथ कुछ और फूड कॉम्बिनेशन्स जो स्वास्थ्य के लिए हैं घातक। (Side Effects of Tomatoes-Cucumber Together in Hindi)
