hamburger icon
A
Read in English

कोरोना की तीसरी लहर से बचकर रहना है, तो अभी से पिएं ये 5 इम्यूनिटी बूस्टर हेल्दी ड्रिंक्स

एक्सपर्ट्स के अनुसार, कोरोना की तीसरी लहर संभवत: इस महीने में आ सकती है। ऐसे में कोरोना से संक्रमित होने पर भी आपका शरीर इस वायरस से डटकर मुकाबला कर सके, इसके लिए इम्यूनिटी को मजबूत बनाना जरूरी है। कुछ हेल्दी ड्रिंक्स के सेवन से पा सकते हैं स्ट्रॉन्ग रोग प्रतिरोधक क्षमता....

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : August 3, 2021, 9:19 PM

कोरोना की तीसरी लहर से बचकर रहना है, तो अभी से पिएं ये 5 इम्यूनिटी बूस्टर हेल्दी ड्रिंक्स photo icon1/6

कोरोना से बचाव के लिए पिएं ये हेल्दी ड्रिंक्स, मजबूत होगी इम्यूनिटी

Immunity Booster Drinks in Hindi: कोरोना महामारी के इस दौर में आज हर कोई कोरोना की तीसरी लहर (Corona third wave) के नाम पर घबराया हुआ है। हालांकि, देश में करोड़ों लोगों को कोरोना का टीका लग चुका है, लेकिन टीका लगाने के बाद भी आप हो सकते हैं कोरोना से संक्रमित। कोरोना वैक्सीन इस वायरस को गंभीर रूप लेने से आपके शरीर को सुरक्षा प्रदान करता है। लेकिन, आपको खुद भी अलर्ट रहने की जरूरत है। मास्क पहनना, सोशल डिस्टेंसिंग, हाथों की साफ-सफाई जैसे कोविड प्रोटोकॉल को आपको फॉलो करना ही होगा। साथ ही शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी आपको मजबूत बनाए रखने की जरूरत है, ताकि वायरस के खिलाफ शरीर मजबूती से लड़ सके। एक्सपर्ट्स लगातार ये कहते आ रहे हैं कि कमजोर इम्यूनिटी वालों को अपनी डाइट में उन खाद्य पदार्थों (Diet Plan for Immunity in Hindi) को जरूर शामिल करना चाहिए, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत (How to boost immunity) बनाते हैं। जिनकी इम्यून पावर कमजोर होती है, उनमें मजबूत इम्यूनिटी वाले लोगों की तुलना में बीमार होने की संभावना अधिक होती है। यदि आपकी भी इम्यून पावर (Immune Power) कमजोर है, तो यह वायरस (Coronavirus) आपको गंभीर रूप से संक्रमित कर सकता है। ऐसे में आप कुछ इम्यूनिटी बूस्टर सुपरफूड्स के अलावा सुपर हेल्दी ड्रिंक्स भी डाइट (Healthy drinks to keep immunity strong) में प्रतिदिन शामिल करें। जानें, ऐसे 5 हेल्दी ड्रिंक्स जो इम्यूनिटी को बूस्ट (immunity booster Drinks) करके आपको रखेंगे स्ट्रॉन्ग और सुपर हेल्दी....

कोरोना की तीसरी लहर से बचकर रहना है, तो अभी से पिएं ये 5 इम्यूनिटी बूस्टर हेल्दी ड्रिंक्स photo icon2/6

नींबू-अदरक वाली चाय बढ़ाए इम्यूनिटी

नींबू सिट्रस नेचर का होता है। खट्टे फलों के सेवन से इम्यूनिटी मजबूत होती है। वहीं, अदरक में एंटी-ऑक्सीडेंट्स होता है। साथ ही नींबू, अदरक विटामिन्स, मिनरल्स से भी भरपूर होता है। आप नींबू और अदरक डालकर चाय पिएं। रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होने के साथ ही एंटीऑक्सीडेंट्स होने के कारण फ्री रेडिकल्स से भी शरीर को सुरक्षित रखेंगे। Also Read - पसलियों के आसपास क्रैंप और दर्द क्यों होता है? डॉक्टर से जानें इसके कारण

कोरोना की तीसरी लहर से बचकर रहना है, तो अभी से पिएं ये 5 इम्यूनिटी बूस्टर हेल्दी ड्रिंक्स photo icon3/6

इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए पिएं संतरे का जूस

संतरा भी एक सिट्रस फल है, जो विटामिन सी से भरपूर होता है संतरा, मौसमी आदि से तैयार जूस का सेवन आप सप्ताह में 2-3 बार जरूर करें। विटामिन सी खून में व्हाइट ब्लड सेल्स को बढ़ाने का काम करता है। इंफ्लेमेशन भी कम हो सकता है। शरीर में जब व्हाइट ब्लड सेल्स बढ़ता है, तो रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है।

कोरोना की तीसरी लहर से बचकर रहना है, तो अभी से पिएं ये 5 इम्यूनिटी बूस्टर हेल्दी ड्रिंक्स photo icon4/6

गर्म पानी-शहद पीने से मजबूत होती है इम्यूनिटी

शहद सेहत के लिए बेहद ही फायदेमंद होता है। शहद ना सिर्फ त्वचा बल्कि संपूर्ण सेहत को लाभ पहुंचाता है। शहद प्रोबायोटिक्स से भरपूर होता है, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाते हैं। फाइटोन्यूट्रिएंट्स होने के कारण भी इम्यून सिस्टम स्ट्रॉन्ग होता है। Also Read - सिर्फ मिठाई नहीं, इन पैकेज्ड फूड में भी छिपी हुई चीनी; एक्सपर्ट ने माना डायबिटीज का कारण

कोरोना की तीसरी लहर से बचकर रहना है, तो अभी से पिएं ये 5 इम्यूनिटी बूस्टर हेल्दी ड्रिंक्स photo icon5/6

ग्रीन टी मजबूत करे रोग प्रतिरोधक क्षमता

यदि आप दूध वाली चाय सुबह के समय अधिक पीते हैं, तो उसे कोरोना काल में इसकी बजाय ग्रीन टी पिएं। ग्रीन टी में शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, फ्री रेडिकल्स से शरीर को लड़ने की ताकत देते हैं। आप कई तरह की गंभीर बीमारियों से बचे रह सकते हैं। रोज सुबह आप एक कप ग्रीन टी पिएं और बढ़ाएं अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता।

कोरोना की तीसरी लहर से बचकर रहना है, तो अभी से पिएं ये 5 इम्यूनिटी बूस्टर हेल्दी ड्रिंक्स photo icon6/6

इम्यूनिटी स्ट्रॉन्ग करे तरबूज-पुदीने से बना स्मूदी

तरबूज खाने से भी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। तरबूज के टुकड़े काट लें। इसे मिक्सी में डालें। इसमें कुछ पुदीने की पत्तियां भी डाल दें। थोड़ा सा सेंधा नमक, नींबू का रस भी मिलाएं। मिक्सी में इसे ब्लेंड करें, स्मूदी तैयार है। तरबूज और पुदीने से बनी यह स्मूदी लाइकोपीन से भी भरपूर होती है, जो एक इम्यूनिटी बूस्टर के तौर पर जानी जाती है। Also Read - क्या तेजी से बढ़ रहा स्ट्रेस भी प्लेटलेट कम कर सकता है? जानें तनाव कैसे स्वास्थ्य को प्रभावित करता है