बैड कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए खाली पेट पिएं ये ड्रिंक्स - Drinks To Reduce Bad Cholesterol In Hindi
Healthy Drinks For High Cholesterol: आज के समय में हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या लोगों में काफी तेजी से बढ़ रही है। दरअसल, कोलेस्ट्रॉल हमारे शरीर में एक मोम जैसा चिपचिपा पदार्थ होता है। हमारे शरीर में दो तरह का कोलेस्ट्रॉल पाया जाता है, पहला गुड कोलेस्ट्रॉल और दूसरा बैड कोलेस्ट्रॉल। जैसा नाम से ही पता चलता है गुड कोलेस्ट्रॉल शरीर के लिए जरूरी होता है। वहीं, बैड कोलेस्ट्रॉल शरीर के लिए हानिकारक होता है। शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ने पर यह नसों में जमा होने लगता है और धमनियों को ब्लॉक कर सकता है। इसके कारण हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसी जानलेवा बीमारियों का जोखिम बढ़ सकता है। ऐसे में, शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कंट्रोल करना बहुत जरूरी हो जाता है। अगर आप शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करना चाहते हैं, तो अपनी डाइट में कुछ हेल्दी ड्रिंक्स को शामिल कर सकते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसी ड्रिंक्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें सुबह खाली पेट सेवन करने से बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में काफी मदद मिल सकती है। तो आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से –