गर्मियों के लिए गोंद कतीरा ड्रिंक कैसे बनाएं?
Garmi Mai Gond Katira Drink Kaise Banaye: गर्मियों का मौसम आते ही हम चिलचिलाती धूप और गर्मी से बचने के लिए कोल्ड ड्रिंक्स का सहारा लेते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि हमारी रसोई में ही एक ऐसा सुपरफूड मौजूद है, जो शरीर को अंदर से ठंडक देने का काम करता है? हम बात कर रहे हैं गोंद कतीरा की, जिसे लोग लोग अक्सर सर्दियों वाले गोंद समझ लेते हैं, लेकिन गोंद कतीरा उससे अलग है। आपने सोशल मीडिया पर भी कई वीडियोज में देखा होगा कि लोग गोंद कतीरा की ड्रिंक बनाकर पी रहे हैं। आप भी इसमें पीछे न रहें, इसलिए आज हम आपको होम्योपैथी डॉक्टर स्मृति झुनझुनवाला द्वारा बताए गोंद कतीरा के फायदे और इससे 3 अलग-अलग तरीकों से ड्रिंक बनाने के तरीकों के बारे में भी बताने वाले हैं।