नारियल पानी से से नारियल की मलाई क्यों फायदेमंद है?
नारियल की मलाई और नारियल पानी यह दो अलग-अलग चीजें हैं. फलों में पानी प्राकृतिक रूप से पाया जाता है, हालांकि नारियल की मलाई भी प्राकृतिक रूप से ही उत्पन्न होती है, मगर दोनों के पोषक तत्वों की मात्रा में अंतर होता है. नारियल पानी की अपेक्षा नारियल की मलाई में ज्यादा पोषक तत्व पाए जाते हैं. आपको बता दें कि नारियल का दूध नारियल की मलाई के ही माध्यम से बनाया जाता है, जिसमें नारियल पानी से ज्यादा पोषक तत्व होते हैं उदाहरण के तौर पर नारियल पानी में 46 कैलोरी होती है तो वहीं मलाई में 552 कैलोरी होती है इसी प्रकार अन्य पोषक तत्वों की मात्रा भी नारियल की मलाई में जयदा होती है.
