hamburger icon
A
Read in English

नींबू के रस से चेहरा कैसे साफ करें? जानें 5 तरीके, जिनसे मिलेगी निखरी-बेदाग त्वचा

Nimbu ke ras se chehra saaf kaise karein? चेहरे पर गलत तरीक से नींबू लगाने से स्किन झुलस सकती है और स्किन प्रॉब्लम्स बढ़ सकती हैं। इसीलिए. हमेशा स्किन पर नींबू लगाने से पहले अपने डर्मटॉलजिस्ट से इस बारे में पूछ लें।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated: April 7, 2025, 9:49 PM

नींबू के रस से चेहरा कैसे साफ करें? जानें 5 तरीके, जिनसे मिलेगी निखरी-बेदाग त्वचा photo icon1/6

चेहरे पर नींबू का रस कैसे लगाना चाहिए?

How to apply lemon juice on skin: स्किन को हेल्दी, ग्लोइंग और प्रॉब्लम-फ्री रखने के लिए चेहरे पर अलग-अलग तरह की चीजें लगायी जाती हैं। लोग अपने स्किन केयर रूटीन में जहां महंगे प्रॉडक्ट्स को शामिल करते हैं वहीं, कई तरह के नेचुरल इंग्रीडिएंट्स का भी इस्तेमाल भी ज्यादातर लोगों को पसंद आता है। ऐसी ही एक चीज है नींबू जिसे स्किन पर बैक्टेरिया,एक्ने और पिम्पल जैसी समस्याओं को कम करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। वहीं, स्किन की रंगत निखारने के लिए भी नींबू अप्लाई किया जाता है। हालांकि, स्किन पर नींबू का रस लगाते समय सावधानियां भी बरतनी पड़ती हैं। क्योंकि, नींबू से कुछ नुकसान भी हो सकते हैं। लेकिन, आप अपनी स्किन टाइप के हिसाब से नींबू का रस कुछ अन्य चीजों के साथ मिलाकर अपने चेहरे पर लगा सकते हैं। इससे आपकी स्किन को फायदा हो सकता है। आइए जानते हैं चेहरे पर नींबू लगाने के सही तरीके।

नींबू के रस से चेहरा कैसे साफ करें? जानें 5 तरीके, जिनसे मिलेगी निखरी-बेदाग त्वचा photo icon2/6

ग्रीन टी के साथ नींबू का रस

स्किन की चिपचिप कम करने और एक्ने-पिम्पल्स जैसी परेशानियों को कम करने के लिए आप स्किन पर नींबू का रस और ग्रीन टी का मिश्रण लगाएं। सर्दियों के मौसम में आप इसमें एक विटामिन ई कैप्सूल भी मिला सकते हैं। सभी चीजों को मिक्स करके स्किन पर अप्लाई करें और 5-10 मिनट बाद चेहरा पानी से धो लें।  Also Read - हाथों का जिद्दी कालापन नींबू से दूर कैसे करें? सिर्फ ये 1 चीज मिलाने से बढ़ जाएगी हाथों की चमक

नींबू के रस से चेहरा कैसे साफ करें? जानें 5 तरीके, जिनसे मिलेगी निखरी-बेदाग त्वचा photo icon3/6

चावल के आटे के साथ नींबू का स्क्रब

स्किन को एक्सफॉलिएट करने और स्किन की रंगत निखारने के लिए आपको अपने चेहरे पर नींबू का रस चावल के आटे में मिलाकर लगा सकते हैं। इन दोनों चीजों को मिक्स करके चेहरे और गर्दन पर लगाएं। फिर, स्क्रब की तरह इसे रगड़कर साफ कर लें।

नींबू के रस से चेहरा कैसे साफ करें? जानें 5 तरीके, जिनसे मिलेगी निखरी-बेदाग त्वचा photo icon4/6

गुलाब जल के साथ नींबू का रस

एक चम्मच गुलाब जल में आधे नींबू का रस निचोड़ें। इसमें एक चम्मच शहद मिक्स करें। अब इसे अपने चेहरे पर लगाएं। चेहरे की धीरे-धीरे मालिश करें और फिर चेहरे को ठंडे पानी से धो लें।  Also Read - चेहरे में कच्चा नींबू रगड़ने के 7 जबरदस्त फायदे

नींबू के रस से चेहरा कैसे साफ करें? जानें 5 तरीके, जिनसे मिलेगी निखरी-बेदाग त्वचा photo icon5/6

शक्कर और नींबू

डेड स्किन सेल्स को साफ करने के लिए चेहरे पर नींबू के रस और शक्कर को एकसाथ मिक्स करके आप अप्लाई कर सकते हैं। इन दोनों चीजों को मिक्स करके स्किन पर लगाएं और फिर स्किन की हल्के हाथों से मालिश करें। फिर, चेहरे को ठंडे पानी से साफ कर लें।

नींबू के रस से चेहरा कैसे साफ करें? जानें 5 तरीके, जिनसे मिलेगी निखरी-बेदाग त्वचा photo icon6/6

शहद और लेमन जूस

स्किन को मॉइस्चराइज करने और स्किन पर निखार के लिए आप एक चम्मच शहद में थोड़ा-सा नींबू का रस मिलाएं। फिर इसे स्किन पर अप्लाई करें। 10 मिनट बाद चेहरा गुनगुने पानी से साफ कर लें। Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।  Also Read - चेहरे के दाग-धब्बे हटाने के लिए इन 3 तरीकों से करें नींबू का इस्तेमाल, मिलेगी ब्राइट और ग्लोइंग स्किन