Sign In
  • हिंदी

देश में 4 में से 3 लोगों को है विटामिन डी की कमी, जानें किन गलतियों से होती है इस न्यूट्रिएंट की कमी

टाटा ग्रुप के एक्सपर्ट्स द्वारा किए गए इस सर्वे की रिपोर्ट के अनुसार, भारत में हर 4 में से 3 लोगों में विटामिन डी की कमी देखी जाती है।

Written by Sadhna Tiwari | Updated : January 31, 2023 2:37 PM IST

1/5

भारत में लोगों में विटामिन D की भारी कमी

Vitamin D Deficiency causes: विटामिन डी हमारी फिजिकल और मेंटल हेल्थ के लिए एक बहुत ही जरूरी पोषक तत्व है। लेकिन, एक नयी रिपोर्ट के अनुसार भारत के अधिकांश शहरों में रहने वाले लोगों में विटामिन डी की कमी पाई जाती है। टाटा ग्रुप के एक्सपर्ट्स द्वारा किए गए इस सर्वे की रिपोर्ट के अनुसार, भारत में हर 4 में से 3 लोगों में विटामिन डी की कमी देखी जाती है। इस सर्वे में देश के 27 शहरों के 2.2 लाख से अधिक लोगों को शामिल किया गया। सर्वे के अनुसार, 25 वर्ष से कम उम्र के लोगों में विटामिन डी की कमी सबसे अधिक देखी गयी। (Vitamin D Deficiency causes in Hindi)

2/5

युवाओं में विटामिन डी सबसे कम

सर्वे की रिपोर्ट के अनुसार, गुजरात राज्य के सूरत और वडोदरा शहरों में रहने वाले लोगों में विटामिन डी की कमी सबसे अधिक देखी गयी। वहीं, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में 72 फीसदी लोगों में विटामिन डी की कमी देखी गयी। सर्वे में जो बात सबसे अधिक हैरान करने वाली रही वह यह है कि विटामिन डी की कमी सबसे अधिक उन लोगों में देखी गयी जिनकी उम्र 25 वर्ष से कम रही। वहीं, 40 वर्ष से कम उम्र के 81 फीसदी लोगों में विटामिन डी का स्तर कम पाया गया।  Also Read - Covid-19: Lakhimpur Kheri में Covid से हड़कंप! 38 छात्राएं कोरोना Positive

3/5

विटामिन डी क्यों है जरूरी

विटामिन डी को सनशाइन विटामिन कहा जाता है और यह विटामिन हड्डियों के लिए बहुत जरूरी है, विटामिन डी दांतों, हड्डियों, इम्यून सिस्टम और लीवर को स्ट्रॉन्ग बनाता है। यह कैलशियम और फॉस्फोरस जैसे तत्वों के अवशोषण में मदद होती है।

4/5

कोविड महामारी के दौरान बढ़ी समस्या

इस सर्वे में पाया गया कि, कोरोना महामारी के दौरान लॉकडाउन लगाने के कारण लोगों में विटामिन डी की कमी की समस्या और गम्भीर हो गयी। इस दौरान लोगों को खुली जगह और धूप में टहलने का मौका नहीं मिला जिसकी वजह से उनमें विटामिन डी की कमी और उससे जुड़ी सभी समस्याएं बढ़ गयीं।  Also Read - नवरात्र व्रत में सामक चावल खाने के क्या फायदे हैं, न्यूट्रीशनिस्ट लवनीत बत्रा ने दी जानकारी

5/5

विटामिन डी की कमी के कारण

धूप की कमी और प्रदूषण के अलावा लोगों की कुछ आदतें भी विटामिन डी की कमी बढ़ा सकती हैं। यंगस्टर्स में जंक फूड खाने की आदत से भी विटामिन डी की कमी हो जाती है। पौष्टिक डाइट ना खाने की वजह से भी विटामिन डी की कमी हो सकती है।