hamburger icon
A
Read in English

सस्ती है पर सेहत के लिए बहुत अच्छी है लौकी, जानें इसके फायदे

लौकी के बारे में यह मनगढ़ंत विचार इतने ज्या दा फैल गए हैं कि जिन्होंसने कभी लौकी खायी ही नहीं, वह भी कहते हैं कि उन्हेंं यह पसंद नहीं। आमतौर पर लोग लौकी खाने से बचते हैं।

WrittenBy

Written By: Yogita Yadav | Published : April 19, 2019, 2:51 PM

सस्ती है पर सेहत के लिए बहुत अच्छी है लौकी, जानें इसके फायदे photo icon1/8

Bottle-gourd

कुछ फल और सब्जियां ऐसे होते हैं, जिनका आकार हमारे शरीर के अंगों से मिलता जुलता होता है। जैसे अखरोट की आंतरिक संरचना हमारे ब्रेन की आंतरिक संरचना से मिलती जुलती होती है। लौकी यानी घीया को ध्या न से देखें तो इसका आकार कुछ-कुछ लिवर जैसा दिखता है। यह संकेत है कि लौकी लिवर की सेहत के लिए बहुत अच्छीा होती है। यह केवल संकेत ही नहीं है, बल्कि आहार विशेषज्ञ भी मानते हैं कि लौकी यानी घीया जिसे अंग्रेजी में bottle gourd कहा जाता है, हमारी सेहत के लिए बहुत लाभदायक होती है।

सस्ती है पर सेहत के लिए बहुत अच्छी है लौकी, जानें इसके फायदे photo icon2/8

Bottle-gourd-sweet

भ्रामक अवधारणा और प्रचार - असल में लौकी को लेकर एक बहुत खराब धारणा बन गई है। लौकी के बारे में यह मनगढ़ंत विचार इतने ज्याहदा फैल गए हैं कि जिन्होंकने कभी लौकी खायी ही नहीं, वह भी कहते हैं कि उन्हेंं यह पसंद नहीं। आमतौर पर लोग लौकी खाने से बचते हैं। कुछ को इसका स्वाद पसंद नहीं होता है तो कुछ को ये पता ही नहीं होता है कि ये कितनी फायदेमंद है। अगर लौकी ताजी है तो इसमें एक प्राकृतिक मिठास मौजूद रहती है जो तन और मन को शांत करती है।  Also Read - बच्चों की मेमोरी और फोकस बढ़ाने वाले आयुर्वेदिक तरीके क्या हैं?

सस्ती है पर सेहत के लिए बहुत अच्छी है लौकी, जानें इसके फायदे photo icon3/8

Loose-weight

कम करती है वजन – लौकी को आप किसी भी तरह से पकाएं यह स्वासदिष्ट ही बनती है। पर स्वाहद के साथ यह सेहत के लिए भी बहुत अच्छी है। खासतौर से उन लोगों के लिए जो वजन कम करना चाहते हैं। लौकी खाने से वजन कम होता है। किसी भी दूसरी चीज की तुलना में लौकी ज्यादा तेजी से वजन कम करती है। आप चाहें तो लौकी का जूस नियमित रूप से पी सकते हैं। इसके अलावा आप चाहें तो इसे उबालकर, नमक डालकर भी इस्तेमाल में ला सकते हैं।

सस्ती है पर सेहत के लिए बहुत अच्छी है लौकी, जानें इसके फायदे photo icon4/8

Bottle-gourd-benefits

देती है नेचुरल ग्लो - लौकी में नेचुरल वॉटर होता है। ऐसे में इसके नियमित इस्तेमाल से प्राकृ‍तिक रूप से चेहरे की रंगत निखरती है। आप चाहें तो इसके जूस का सेवन कर सकते हैं या फिर उसकी कुछ मात्रा हथेली में लेकर चेहरे पर मसाज कर सकते हैं। लौकी की एक स्लाइस को काटकर चेहरे पर मसाज करने से भी चेहरे पर निखार आता है। Also Read - Fatty Liver Explainer: लिवर में चर्बी जमा होना कितना खतरनाक है? जानें इसके लक्षण, कारण और इलाज

सस्ती है पर सेहत के लिए बहुत अच्छी है लौकी, जानें इसके फायदे photo icon5/8

Anti-diabetes-vegetable

डायबिटीज में फायदेमंद - मधुमेह के रोगियों के लिए लौकी किसी वरदान से कम नहीं है। प्रतिदिन सुबह उठकर खाली पेट लौकी का जूस पीना मधुमेह के मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद होता है।

सस्ती है पर सेहत के लिए बहुत अच्छी है लौकी, जानें इसके फायदे photo icon6/8

Better-digestion

पाचन क्रिया को दुरुस्त करती है - अगर आपको पाचन क्रिया से जुड़ी कोई समस्या है तो लौकी का जूस आपके लिए बेहतरीन उपाय है। लौकी का जूस काफी हल्का होता है और इसमें कई ऐसे तत्व होते हैं जो कब्ज और गैस की समस्या में राहत देने का काम करते हैं। Also Read - बारिश के मौसम में AC चलाना सही है या नहीं? एक्सपर्ट से जानिए

सस्ती है पर सेहत के लिए बहुत अच्छी है लौकी, जानें इसके फायदे photo icon7/8

Bottle-gourd-healthy-vegetable

पोषक तत्वों से भरपूर - लौकी में कई तरह के प्रोटीन, विटामिन और लवण पाए जाते हैं। इसमें विटामिन ए, विटामिन सी, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम पोटेशियम और जिंक पाया जाता है। ये पोषक तत्व शरीर की कई आवश्यकताओं की पूर्ति करते हैं और शरीर को बीमारियों से सुरक्षित भी रखते हैं।