पहली बार करवा चौथ रखेंगी ये सेलिब्रिटीज
Karva Chauth Health Tips: करवा चौथ का व्रत सुहागिनों और शादीशुदा महिलाओं के लिए बहुत महत्व रखता है। इस वर्ष करवा चौथ का व्रत 13 अक्टूबर को आ रहा है। इस वर्ष कई महिलाएं पहली बार करवा चौथ का व्रत करेंगी। वहीं, बॉलीवुड में भी कई एक्ट्रेसेस ऐसी हैं जो इस साल पहली बार यह व्रत कर रही हैं क्योंकि, उनकी शादी के बाद पहली बार करवा चौथ का त्योहार आ रहा है।कपूर खानदान की बहू आलिया भट्ट से लेकर मौनी रॉय तक इन अभिनेत्रियों की पूरी लिस्ट आप पढ़ेंगे यहां। साथ ही जानें पहली बार करवा चौथ करने वाली लड़कियों के लिए कुछ बहुत जरूरी डाइट और हेल्थ टिप्स। (Karva Chauth Health And Diet Tips For Women Fasting For First Time In Hindi. )
