Bitter Foods: कई रोगों का काल हैं ये 4 कड़वी चीजें, अपनी थाली में जरूर करें शामिल

कुछ खाद्य पदार्थ स्वाद में बेशक कड़वे होते हैं, लेकिन इनके सेवन से सेहत को कई लाभ भी होते हैं। जानें, ऐसी 4 कड़वी चीजों के बारे में जो कई बीमारियों का काल हैं....

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : August 26, 2021, 4:18 PM

Bitter Foods: कई रोगों का काल हैं ये 4 कड़वी चीजें, अपनी थाली में जरूर करें शामिल photo icon1/5

कड़वी चीजें या फूड्स खाने के फायदे

Bitter Foods Benefits in Hindi: खाना आप जो भी खाएं वह ऐसा हो, जो शरीर को लाभ पहुंचाए। कुछ लोग खाने-पीने के मामले में बहुत चूजी होते हैं। कई ऐसी चीजों को खाने से दूर भागते हैं, जो सेहत के लिए बेहद ही फायदेमंद होते हैं। खट्टी, मीठी, तीखी चीजें तो लोग खूब खाते हैं, लेकिन कड़वे फूड्स (Bitter foods) को खाने से बचते हैं। यही कारण है कि अधिकतर लोग करेला खाना पसंद नहीं करते हैं, क्योंकि करेले का स्वाद कड़वा होता है। पर कुछ स्वाद में कड़वी चीजें बहुत ही हेल्दी होती हैं। इनमें मौजूद पोषक तत्व शरीर को ऊर्जा प्रदान करती हैं। कड़वी चीजें शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करती हैं। मेटाबॉलिज्म बूस्ट करती हैं। जानें, कुछ कड़वे खाद्य पदार्थों के बारे में यहां, जिनके सेवन से सेहत को होते हैं कई फायदे (Bitter foods for better health)....

Bitter Foods: कई रोगों का काल हैं ये 4 कड़वी चीजें, अपनी थाली में जरूर करें शामिल photo icon2/5

मेथी (Methi)

मेथी का स्वाद बेहद कड़वा और कसैला होता है, लेकिन यह कई रोगों (Methi Benefits) से बचाता है। बालों के लिए फायदेमंद होता है। डायबिटीज रोगियों के लिए मेथी हेल्दी होता है। मेथी में कैलोरी की मात्रा कम होती है। वजन को नियंत्रित रखने में मदद करता है। इसके अलावा फाइबर, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट से भरपूर मेथी सीने में जलन, एसिड रिफ्लक्स की समस्या को दूर करता है।  Also Read - आंखों को खराब कर सकती है हीटवेव, बचाव करने के लिए अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय

Bitter Foods: कई रोगों का काल हैं ये 4 कड़वी चीजें, अपनी थाली में जरूर करें शामिल photo icon3/5

करेला (Karela)

करेला (Bitter gourd) बच्चे तो क्या कुछ बड़े भी खाने से दूर भागते हैं। दरअसल, इसका स्वाद ही कड़वा और इतना तीखा (Bitter Foods Health Benefits in Hindi) होता है कि लोग चाहकर भी करेले का सेवन नहीं कर पाते हैं। हालांकि, करेला खाने के फायदे कई होते हैं। यह खून साफ करता है। टॉक्सिन्स बाहर निकालता है। इसमें एंटी-बैक्टीरियल तत्व होते हैं, जो इम्यून सिस्टम को बूस्ट करता है। शरीर में होने वाले सूजन, जलन की समस्या को दूर करता है। डायबिटीज रोगियों को तो करेला जरूर खाना चाहिए, क्योंकि यह बल्ड शुगर लेवल को कंट्रोल (Karela Benefits) में रखता है।

Bitter Foods: कई रोगों का काल हैं ये 4 कड़वी चीजें, अपनी थाली में जरूर करें शामिल photo icon4/5

डार्क चॉकलेट (Dark Chocolate)

डार्क चॉकलेट आप जरूर खाते होंगे। इसका स्वाद बेहद की कड़वा होता है, पर यह सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। डार्क चॉकलेट में मिनरल, एंटीऑक्सीडेंट, सॉल्यूबल फाइबर आदि होते हैं, जो पेट से संबंधित समस्याओं जैसे गैस, कब्ज आदि को दूर करते हैं। पाचन शक्ति मजबूत बनाते हैं। हार्ट डिजीज के रिस्क को कम करते हैं। Also Read - गर्मी में पानी पीने का सही तरीका क्या है? जानें कितना, कब और कैसे पीना चाहिए पानी

Bitter Foods: कई रोगों का काल हैं ये 4 कड़वी चीजें, अपनी थाली में जरूर करें शामिल photo icon5/5

खट्टे फल (citrus Fruits)

सिट्रस फल यानी खट्टे फल भी थोड़े कड़वे होते हैं, खासकर इनके छिलके। इनमें सॉल्यूबल फाइबर होते हैं, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करते हैं। रक्त में ग्लुकोज लेवल को बढ़ने नहीं देते हैं। ये विटामिन ए, सी और कैल्शियम से भरपूर होते हैं, जो मांसपेशियों और हड्डियों को मजबूत बनाते हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source